सब्सक्राइब करें

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कंगना पर साधा निशाना, ट्वीट कर कहा- 'दिनभर ट्विटर पर गंदगी फैलाकर...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 04 Dec 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Swati Maliwal Slams Kangana Ranaut Over Her Tweet On shaheen bagh dadi participating in farmers protest
स्वाति मालीवाल, कंगना रणौत - फोटो : Twitter

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत किसान प्रोटेस्ट पर ट्वीट कर एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं। कंगना की बीते दिन अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ हुई ट्विटर वॉर ने भी विकराल रूप ले लिया था। जिसके बाद कंगना एक बार फिर से कई लोगों के निशाने पर आ गई हैं। अब हाल ही में महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी कंगना पर निशाना साधा है।

Trending Videos
Swati Maliwal Slams Kangana Ranaut Over Her Tweet On shaheen bagh dadi participating in farmers protest
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

दरअसल कंगना ने बीते दिनों फार्मर्स प्रटेस्ट में शामिल हुईं एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग वाली दादी (बिलकिस बानो) बताया था। जिसके बाद से कंगना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इसी मामले को लेकर दिलजीत और कंगना के बीच भी झड़प हुई। जिसके बाद अब महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी कंगना के खिलाफ टिप्पणी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Swati Maliwal Slams Kangana Ranaut Over Her Tweet On shaheen bagh dadi participating in farmers protest
स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला

स्वाति अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए कई ट्वीट किए हैं। जिसमें उन्होंने कंगना के ऊपर निशाना साधा है। अपने पहले ट्वीट में स्वाति ने लिखा, 'चंद फिल्में करके दिन भर ट्विटर पर गंदगी फैलाके खुद को बब्बर शेरनी और झांसी की रानी समझने वाली कंगना, इस देश की असली शेरनी इस देश की मेहनतकश महिलाएं हैं जो किसानी कर देश का पेट भरती हैं, सीमाओं पर देश की रक्षा करती हैं। Y security लेके हवाबाजी करने से कुछ नहीं होता!'
 

Swati Maliwal Slams Kangana Ranaut Over Her Tweet On shaheen bagh dadi participating in farmers protest
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

स्वाति ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'खुद बंदूकधारी Y security में चलती हो और खुद को शेरनी समझती हो? हिम्मत है तो एक दिन खेत में काम करके देखो, एक दिन आम लड़की की तरह बिना सुरक्षा के घूमो, एक दिन गरीब मजदूर की तरह दिन भर बोझा ढोने के बाद घर का काम करके दिखाओ। खुद क्या हो जो दादी की उम्र की महिला को बिकाऊ बताती हो?'
 

विज्ञापन
Swati Maliwal Slams Kangana Ranaut Over Her Tweet On shaheen bagh dadi participating in farmers protest
स्वाति मालीवाल - फोटो : एएनआई

इतने पर भी स्वाति नहीं रुकीं, उन्होंने एक अन्य ट्वीट में मजदूरी करती हुई एक महिला की त्सवीर साझा की है। जिसकी गोद में उसका बच्चा भी है। इस तस्वीर के साथ स्वाति ने लिखा, 'असली शेरनी देखनी है ना ? ऐसी दिखती है असली शेरनी, इस देश की करोड़ों महिलाएं शेरनियां हैं। गंदी भाषा में अभद्रता करके कोई शेरनी नहीं कहलाता।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed