फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत ने निजी जिंदगी से जुड़ा किया बड़ा खुलासा, जानकर ऋतिक को होगी हैरानी

Fri, 02 Mar 2018 12:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Mar 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut reveals which qualities she is looking in her boyfriend
kangana
विवादों में घिरी रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से सुर्खियों में है। 'मणिकर्णिका' की शूटिंग में बिजी कंगना ने हाल ही में एक चैट शो के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Kangana Ranaut reveals which qualities she is looking in her boyfriend
Kangana
दरअसल, कंगना जल्द ही झांसी की रानी का रोल निभाती हुई 'मणिकर्णिका' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के बीकानेर में हो रही है। इस बीच कंगना एक चैट शो में पहुंचीं और निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पर ऐसी बात कह दी कि जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। 
 
Kangana Ranaut reveals which qualities she is looking in her boyfriend
Kangana Ranaut
कंगना से पूछा गया था कि वह कैसा ब्वॉयफ्रेंड पसंद करेगी? इस पर कंगना ने जवाब देते हुए कहा - 'मैं अपने देश से बेहद प्यार करती हूं। अगर मेरे ब्वॉयफ्रेंड में देशभक्ति की भावना नहीं हुई तो मैं उससे रिश्ता तोड़ लूंगी। अगर वह अपनी मातृभूमि के लिए समर्पित नहीं हो सकता तो मुझे ऐसा लगता है कि वह मेरे लिए भी समर्पित नहीं हो सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut reveals which qualities she is looking in her boyfriend
kangana
आपको बता दें, कुछ समय पहले कंगना और ऋतिक रोशन का विवाद काफी गहरा गया था। कंगना ने ऋतिक पर कई सारे इल्जाम लगाए थे जिसके बाद ऋतिक ने वकील का सहारा भी लिया था। ऐसे में कंगना का यह बयान अपने आप में काफी बड़ा है। कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' काफी सुर्खियों में है। यह फिल्म इसी साल 27 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें कंगना के अलावा सोनू सूद, अंकिता लोखंडे, विवेक मिश्रा और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed