{"_id":"5a96a5194f1c1bb1208bbc46","slug":"sushmita-sen-become-emotional-shared-post-on-social-media-about-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुष्मिता सेन हुईं इमोशनल, श्रीदेवी के जाने की तकलीफ को ऐसे किया बयां ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुष्मिता सेन हुईं इमोशनल, श्रीदेवी के जाने की तकलीफ को ऐसे किया बयां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
sushmita sen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो गई। इस एक्ट्रेस को बॉलीवुड के साथ उनके फैंस ने नम आंखों से विदाई दी। इस बीच पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसे पढ़कर किसी की भी आंखों में आंसू आना लाजमी है।
Sushmita Sen
सुष्मिता सेन आज सुबह श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने के लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंची थीं। इसके कुछ देर बाद उन्होंने अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर शेयर की। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा - 'मैंने उस एक्ट्रेस के आखिरी दर्शन किए जिसने 14 साल की उम्र में मुझे प्रेरित किया था। मेरी दोस्त रुचि एकदम सही कहती हैं मैंने उन्हें हमेशा अपना आदर्श माना है।'
Sushmita Sen
इसके साथ ही सुष्मिता ने लिखा - 'मैंने देखा है कि श्रीदेवी जी ने अपने बच्चों को किस मजबूती के साथ बड़ा किया है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। आपने जिंदगी की हर चुनौती का डटकर सामना किया है।'
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi
आपको बता दें, श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की माने तो बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि निधन को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर परिवार वाले देर रात मुंबई लेकर मंगलवार को आए। कुछ देर पहले मुंबई के विले पार्ले श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। संस्कार की सारी क्रिया उनके पति बोनी कपूर ने निभाई और पार्थिव शरीर को मुखाग्नि भी दी। इसके साथ ही उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया।