फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ के बयान पर कंगना का पलटवार और बिग बॉस में सिद्धार्थ-शहनाज का ब्रेकअप, पांच खबरें

Wed, 22 Jan 2020 05:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 22 Jan 2020 05:42 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Revert To Saif Ali Khan and Siddharth Shukla Breakup Shehnaz entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

अभिनेत्री कंगना रनौत इन अपनी फिल्म पंगा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। खुलकर मुद्दों पर अपनी राय रखने वाली कंगना ने सैफ अली खान के उस बयान पर जबाव दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अंग्रेजों से पहले इंडिया की अवधारणा नहीं थी। कंगना ने कहा कि भारत नहीं था तो महाभारत क्या था।



सैफ अली खान के बयान पर कंगना रनौत का सीधा सवाल, पूछा- 'महाभारत क्या था?'

Kangana Ranaut Revert To Saif Ali Khan and Siddharth Shukla Breakup Shehnaz entertainment news
Namrata Shirodkar - फोटो : Twitter

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) की गिनती एक जमाने में खूबसूरत एक्ट्रेस में होती थी। उन्होंने सलमान खान के साथ अपनी पहली फिल्म की। पहली फिल्म से नम्रता जाना माना चेहरा बन गईं। 22 जनवरी को नम्रता का जन्मदिन है। कभी अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली नम्रता अब दो बच्चों की मां हैं। नम्रता का लुक अब काफी बदल चुका है। 

सुपरहिट करियर छोड़ नम्रता शिरोडकर ने कर ली थी साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से शादी, अब दिखती हैं ऐसी

Kangana Ranaut Revert To Saif Ali Khan and Siddharth Shukla Breakup Shehnaz entertainment news
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

हिंदी फिल्म जगत में फिल्मों की पहचान उसके मुख्य कलाकार से होती है। लोग फिल्म की टिकट बुक करने से भी पहले फिल्म में हीरो का नाम देखते हैं। लगातार हिट फिल्मों के बल पर कलाकार यह भरोसा और शोहरत कमाता है, जिसका फायदा उन्हें फिल्मों में मिलने वाले मेहनताने में होता है। जितना बड़ा हीरो, उतनी तगड़ी फीस। शोहरत और फीस का यह तालमेल बढ़ते-बढ़ते अब 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर गया है। दरअसल पिछले कुछ समय से सलमान खान अपनी फिल्मों के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। अब अक्षय कुमार भी 'भाईजान' के रास्ते पर चल दिए हैं। चर्चा है कि अक्षय अपनी अगली फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये चार्ज कर सकते हैं। यह फिल्म आनंद एल राय द्वारा निर्देशित की जाएगी। इसके पहले ऋतिक रोशन फिल्म वॉर के लिए यशराज फिल्म्स से 125 करोड़ रुपये की डील कर चुके हैं। 

सलमान की राह पर चले अक्षय, एक फिल्म के वसूलेंगे 120 करोड़ रुपये, सिनेमा जगत के लिए खतरे की घंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Revert To Saif Ali Khan and Siddharth Shukla Breakup Shehnaz entertainment news
vijay anand - फोटो : social media

भारतीय फिल्मकार, निर्माता, पटकथा लेखक, एडिटर और अभिनेता विजय आनंद उर्फ गोल्डी आनंद हिंदी सिनेमा जगत में 'गाइड' और 'जॉनी मेरा नाम' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ज्यादातर फिल्में अपने होम प्रोडक्शन नवकेतन फिल्म्स के लिए बनाई थी। वह आनंद परिवार के चार भाईयों में सबसे छोटे थे। उन्होंने निर्देशन के तौर पर ऐसा मुकाम हासिल किया था जो आज भी वैसा ही बरकरार है। 22 जनवरी 1934 को पैदा हुए विजय आनंद की मृत्यु 70 वर्ष की उम्र में 23 फरवरी 2004 में दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। उनकी जयंती के अवसर पर आज हम आपको उनकी 5 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विजय आनंद ने 40 दिनों में खत्म कर दी थी डेब्यू फिल्म की शूटिंग, इन 5 फिल्मों के आज भी दिवाने हैं लोग

विज्ञापन
Kangana Ranaut Revert To Saif Ali Khan and Siddharth Shukla Breakup Shehnaz entertainment news
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस के घर में दर्शकों ने शहनाज कौर और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को बहुत पसंद किया। लोगों ने इसे 'सिडनाज' का नाम दिया। सिद्धार्थ और शहनाज ने घर में एक दूसरे से खुलकर प्यार का इजहार किया लेकिन अब लगता है इन दोनों के रिश्ते को किसी की नजर लग गई है। मंगलवार के ऐपिसोड में सिद्धार्थ ने कुछ ऐसा कह दिया जो इनके रिश्तों को खत्म कर सकता है।

टूट गया शहनाज और सिद्धार्थ का रिश्ता, सिड बोले- जो अपने मां-बाप का नहीं वो...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed