{"_id":"5a7a7aae4f1c1b05738b5f2d","slug":"kangana-ranaut-s-manikarnika-the-queen-of-jhansi-s-release-date-postpones-to-august-2018-from-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवादों में 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी', अप्रैल में रिलीज पर मंडराया खतरा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवादों में 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी', अप्रैल में रिलीज पर मंडराया खतरा
Wed, 07 Feb 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत राजस्थान में झांसी की रानी पर बन रही फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच खबर आई है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसक गई है। इस फिल्म पर विवाद का साया भी मंडरा रहा है। पहले ये फिल्म 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होने वाली थी। आइए जानते हैं नई रिलीज डेट के बारे में..
2 of 4
सूत्रों के अनुसार जल्द ही फिल्म की शूटिंग बीकानेर में शुरू होगी और महीने के अंत तक खत्म हो जाएगी। इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा। अब मणिकर्णिका 27 अप्रैल की बजाए 3 अगस्त को रिलीज की जाएगी। 15 अगस्त के आस पास आजादी पर बन रही इस फिल्म को अच्छे दर्शक भी मिलेंगे।
3 of 4
बता दें कि फिल्म 'मणिकर्णिका में कंगना रनौत लीड रोल निभा रही हैं। इस फिल्म के विरोध में 'सर्व ब्राह्मण महासभा' उतर आई है। उनका कहना है कि फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई के किरदार को सही तरीके से पेश नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'सर्व ब्राह्मण महासभा' के अनुसार फिल्म में एक अंग्रेज के साथ रानी लक्ष्मी बाई को रोमांस करते दिखाया जाएगा। इसकी शूटिंग तुरंत रोकने की धमकी दी है। इस फिल्म के खिलाफ 'पद्मावत' का विरोध कर रही 'कर्णी सेना' भी 'सर्व ब्राह्मण महासभा' का साथ देने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।