सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पलटवार: करण पटेल ने कंगना के ऑक्सीजन वाले ट्वीट का उड़ाया मजाक, बहन रंगोली ने एक्टर को बताया धरती पर बोझ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 05 May 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut’s Sister Rangoli Chandel Calls Karan Patel Bojh On Earth After His Reaction On Oxygen Tweet
करण पटेल, रंगोली चंदेल और कंगना रणौत

एक्ट्रेस कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट जब से सस्पेंड हुआ है, उसी वक्त से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कंगना रणौत के ट्विटर अकाउंट सस्पेंशन को लेकर काफी मजाक भी उड़ाया जा रहा है। लेकिन इसी बीच टीवी एक्टर करण पटेल ने कंगना रणौत के पुराने ऑक्सीजन वाले ट्वीट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। अब इस पर कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने करण को पलटकर जवाब देते हुए उन्हें धरती पर बोझ बता डाला है।

Trending Videos
Kangana Ranaut’s Sister Rangoli Chandel Calls Karan Patel Bojh On Earth After His Reaction On Oxygen Tweet
कंगना रणौत

कुछ दिनों पहले कंगना रणौत ने ऑक्सीजन को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'हर कोई ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट बनाने में लगा हुआ है। कई टन ऑक्सीजन सिलेंडर्स ला रहे हैं कोई बताए कि हम पर्यावरण से जो ये ऑक्सीजन ले रहे हैं उसकी भरपाई के लिए क्या कर रहे हैं। लगता है हमने अपनी गलती और आपदा से कुछ नहीं सीखा है।' इस ट्वीट के बाद कंगना काफी ट्रोल हुई थीं। तो वहीं अब करण ने भी इस पर उनका मजाक उड़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut’s Sister Rangoli Chandel Calls Karan Patel Bojh On Earth After His Reaction On Oxygen Tweet
करण पटेल

टीवी एक्टर करण पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उन्होंने कंगना रणौत के ऑक्सीजन को लेकर किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। करण ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'यह महिला इस देश की सबसे मजेदार स्टैंड-अप कॉमेडियन है।' बस इस पर रंगोली चंदेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे डाली।

Kangana Ranaut’s Sister Rangoli Chandel Calls Karan Patel Bojh On Earth After His Reaction On Oxygen Tweet
रंगोली चंदेल का पोस्ट - फोटो : Instagram

रंगोली चंदेल ने करण के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'आप इस दुनिया के सबसे ज्यादा खाली इंसान हो, जिसने आज तक पर्यावरण के लिए कुछ भी नहीं किया। जो सिर्फ धरती पर बोझ बना हुआ है। थोड़ा सा तो बेहतर होइए।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut’s Sister Rangoli Chandel Calls Karan Patel Bojh On Earth After His Reaction On Oxygen Tweet
कंगना रणौत और रंगोली चंदेल

बता दें, कंगना रणौत ने पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे आने के बाद टिप्पणी की थी, साथ ही उसे लेकर ट्वीट भी किए थे। जिसके बाद 4 मई को उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। कंगना से पहले उनकी बहन रंगोली का भी बीते साल ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed