फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना ने रखी बेबाक राय, बोलीं- 'मैं महान नहीं हूं अपने बारे में पहले सोचती हूं'

Sat, 16 Dec 2017 08:44 AM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 16 Dec 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut said ambitious women consider as the villain in in the society
kangana ranaut
बॉलीवुड में सभी एक्ट्रेस से अलग अपनी बेबाक राय रखने वाली कंगना रनौत एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने ऋतिक रोशन पर नहीं बल्कि महिलाओं के बारे में अपनी राय रखी। कंगना का कहना है कि अगर कोई महिला महत्वकांक्षी होती है तो लोग उसे नकारात्मकता से देखते हैं।


पढे़ं- बुक लॉन्चिंग इवेंट में भड़के ऋषि कपूर, पत्रकारों के लिए कही ये बात
Kangana Ranaut said ambitious women consider as the villain in in the society
kangana ranaut
एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने ये बात कही। उन्होंने कहा - 'मैं उस सिद्धांत पर नहीं चलती जिसमें ये कहा जाता है कि अच्छी लड़कियों को अपने बारे में बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए। उनको केवल बलिदान करना चाहिए। लेकिन मेरा जीवन सिर्फ मेरा है और इसे मैं खुद के लिए जीना चाहती हूं। मैं सबसे पहले अपने आप को अहमियत देती हूं।'

पढे़ं- 'हिचकी' से फिर आ रहीं रानी मुखर्जी, फिल्म 'टाइगर जिंदा है' से होगा ये खास कनेक्शन
Kangana Ranaut said ambitious women consider as the villain in in the society
kangana ranaut
इसके साथ ही उन्होंने कहा - 'मैं अपनी योग्यता का पूरा इस्तेमाल करना चाहती हूं। ये बात मेरे परिवार के लिए नहीं है। मैं उन एक्ट्रेस की कैटेगरी में शुमार नहीं हूं जो महान भारतीय महिला हैं और सभी को खुद से पहले रखती हैं। यहां तक कि अगर आप महिला हैं और महत्वाकांक्षी हैं तो आपको विलेन के तौर पर देखा जाएगा। मैं एक छोटी से शहर से आईं हूं और खुद की पहचान बनाना काफी चैलेजिंग था।'

पढे़ं- VIDEO:बिग बॉस की इस EX-कंटेस्टेंट ने कराया हॉट फोटो शूट
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut said ambitious women consider as the villain in in the society
kangana
आपको बता दें कि कंगना और ऋतिक विवाद बीते काफी समय से लाइम लाइट में रहा। हालांकि कुछ समय पहले ये मामला थोड़ा ठंडा होता दिख रहा था लेकिन इस महीने की शुरुआत में कंगना ने वकील ने एक वीडियो पोस्ट किया और ऋतिक पर दोबारा हमला बोला। 

पढ़ें- 'न्यूटन' के ऑस्कर की रेस से बाहर होने पर इस फिल्म मेकर ने जताया दुख, ट्विटर पर लिखी मन की बात​
विज्ञापन
Kangana Ranaut said ambitious women consider as the villain in in the society
Hrithik Roshan
कंगना और ऋतिक के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब ऋतिक को कंगना ने फिल्‍म प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्‍यू में 'सिली एक्‍स' कह दिया था। इसके बाद दोनों के बीच लीगल नोटिस जारी कर विवाद शुरू हो गया था। इस बीच दोनों के निजी ईमेल लीक होने से लेकर पुलिस केस तक ने मामला उलझाया। विवाद बढ़ता देख चार साल बाद ऋतिक ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्विटर पर लंबा पोस्ट लिखा और एक चैनल को इंटरव्यू देकर अपना पक्ष रखा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed