बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रणौत के ऑफिस में तोड़फोड़ की। बीएमसी का आरोप था कि उन्होंने अपने ऑफिस में वैध और प्लान के मुताबिक निर्माण नहीं करवाया था। वहीं कंगना रणौत ने बीएमसी की ओर से की गई तोड़फोड़ को बदलने की भावना से की गई कार्रवाई बताया। अब अभिनेत्री के कहा है कि उनके पास अपने ऑफिस का दोबारा से निर्माण करवाने के पैसे नहीं हैं।
अपने ऑफिस को दोबारा नहीं बनवा पाएंगी कंगना रणौत, कहा- 'मेरे पास पैसे नहीं हैं...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात को खुद कंगना रणौत ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। साथ ही कंगना ट्विटर पर लगातार महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना पर निशाना साध रही हैं। उन्होंने ट्विटर पर बीएमसी की कार्रवाई की भी जमकर आलोचना की थी। अब कंगना रणौत ने कहा है कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह अपने ऑफिस का दोबारा से निर्माण करवा सकें।
इस बात को कंगना रणौत ने ट्विटर के जरिए कहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने 15 जनवरी को ऑफिस की ओपनिंग की थी। इसके तुरंत बाद कोरोना महामारी फैल गई। ज्यादातर लोगों की तरह तब से मैंने भी कोई काम नहीं किया। मेरे पास इसका फिर से निर्माण करने के पैसे नहीं हैं। मैं इसी खंडहर से काम करूंगी। इसे एक महिला के ऐसे ऑफिस के रूप में रखूंगी, जिसे उसकी आवाज उठाने की वजह से तबाह कर दिया गया।'
I had my office opening on 15th Jan, shortly after corona hit us, like most of us I haven’t worked ever since, don’t have money to renovate it, I will work from those ruins keep that office ravaged as a symbol of a woman’s will that dared to rise in this world #KanganaVsUddhav https://t.co/98VnFANVsu
सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री ने कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कंगना रणौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच हुई बहस ने राजनीतिक रूप धारण कर लिया है। एक तरफ जहां जुबानी जंग तेज होती गई, वहीं दूसरी तरफ बीएमसी ने बुधवार को कंगना के ऑफिस (मणिकर्णिका फिल्म्स) पर बुलडोजर चला दिया। गुरुवार को कंगना अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ दफ्तर का जायजा लेने पहुंचीं। इस दौरान वह काफी भावुक हो गई थीं।
कंगना रणौत के मुंबई स्थित ऑफिस पर बीएमसी की ओर से बुलडोजर चलाए जाने के बाद उद्धव ठाकरे सरकार की चारों तरफ आलोचना हो रही है। सरकार में सहयोगी एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी इस पर अपना विरोध जताया है। इतना ही नहीं प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने इसे लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रमुख सलाहकार अजॉय मेहता को तलब किया था।
पढ़ें: एआर रहमान पर लगा करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के टैक्स चोरी का आरोप, जानें पूरा मामला