फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency: फैन ने 'इमरजेंसी' के लिए की ऑस्कर की मांग, कंगना रनौत बोलीं- अमेरिका अपने पास ही रखें अपना अवॉर्ड

Mon, 17 Mar 2025 12:20 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 17 Mar 2025 12:20 AM IST
सार

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। एक फैन ने इसके लिए ऑस्कर की मांग की तो कंगना ने चौंकाने वाला बयान दिया। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut says America can keep their silly award as fan says Emergency deserves Oscars
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम- @kanganaranaut

कंगना रनौत की इमरजेंसी पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और वह इंस्टाग्राम पर इसके लिए नई प्रतिक्रियाएं और समीक्षाएं साझा कर रही हैं। फिल्म भले ही सिनेमाघरों में अपना कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसे ओटीटी पर काफी प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म की तारीफ भी की है और एक फैन ने तो इसके ऑस्कर जीतने तक की बात कह दी। हालांकि, इस पर कंगना का जवाब चौंकाने वाला रहा।

Kangana Ranaut says America can keep their silly award as fan says Emergency deserves Oscars
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

ऑस्कर अवॉर्ड पर क्या बोलीं कंगना
दरअसल, फिल्म की तारीफ करते हुए एक यूजर ने ट्वीट किया, 'इमरजेंसी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसे भारत से ऑस्कर में जाना चाहिए। कंगना, क्या फिल्म है।' इस पर कंगना ने ट्वीट को रीपोस्ट किया और लिखा, 'लेकिन अमेरिका अपना असली चेहरा स्वीकार नहीं करना चाहेगा, कि कैसे वे विकासशील देशों को धमकाते हैं, दबाते हैं और उन पर दबाव डालते हैं। यह इमरजेंसी में उजागर हो गया है। वे अपना मूर्खतापूर्ण ऑस्कर अवॉर्ड अपने पास रख सकते हैं। हमारे पास राष्ट्रीय पुरस्कार हैं।'

Kannappa: कब जारी होगा 'कन्नप्पा' का ट्रेलर? विष्णु मांचू अपडेट साझा कर बोले- यह तैयार करना सबसे मुश्किल था...

Kangana Ranaut says America can keep their silly award as fan says Emergency deserves Oscars
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

संजय गुप्ता ने भी की कंगना की तारीफ
इसके साथ ही फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, 'आज मैंने कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' देखी। सच कहूं तो मैंने इसे देखने की योजना नहीं बनाई थी, क्योंकि मैंने पहले ही इसके बारे में अनुमान लगा लिया था। मुझे खुशी है कि मैं गलत था। कंगना की परफॉरमेंस और डायरेक्शन दोनों ही शानदार फिल्म है। बेहतरीन और विश्व स्तरीय।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut says America can keep their silly award as fan says Emergency deserves Oscars
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

कंगना ने दिया जवाब
वहीं, कंगना ने संजय गुप्ता के ट्वीट के जवाब में कहा, फिल्म इंडस्ट्री को अपनी नफरत और पहले से बनाई गईं धारणाओं से बाहर आना चाहिए और अच्छे काम को स्वीकार करना चाहिए, उस बाधा को तोड़ने के लिए धन्यवाद संजय जी, सभी फिल्मी बुद्धिजीवियों को मेरा संदेश, मेरे बारे में कभी कोई धारणा न रखें, मुझे समझने की कोशिश भी मत करना, मैं पहुंच से बाहर हूं।'
Kannappa: कब जारी होगा 'कन्नप्पा' का ट्रेलर? विष्णु मांचू अपडेट साझा कर बोले- यह तैयार करना सबसे मुश्किल था...

विज्ञापन
Kangana Ranaut says America can keep their silly award as fan says Emergency deserves Oscars
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही फिल्म
'इमरजेंसी' शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और रविवार शाम तक यह फिल्मों की सूची में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। इसके बाद अजय देवगन की 'आजाद' और नागा चैतन्य-साई पल्लवी की 'तंडेल' का स्थान है। 'इमरजेंसी' में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर, मिलिंद सोमन और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी हैं। इसे जी स्टूडियो और मणिकर्णिका फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed