फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बयानबाजी: कंगना ने एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा पर साधा निशाना, बोलीं- मोदी जी के प्रशंसक होने से लेकर..

Sat, 03 Jul 2021 09:36 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 03 Jul 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut says Priyanka Chopra has gone from nationalist to secular puppy
कंगना रणौत, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut) अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी किसी के साथ बयानबाजी को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। वैसे जिस दिन से उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है उस दिन से वह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय हो गई हैं। आए दिन वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट साझा करती रहती हैं। पंगा गर्ल किसी से भी पंगा लेने में पीछे नहीं रहती हैं। वह किसी से भी दांव-पेंचों में फंस जाती हैं। अब कंगना ने एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है।



प्रियंका के खिलाफ बोलने के लिए कंगना ने लिया इंस्टाग्राम का सहारा
दरअसल, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंस से एक स्टोरी साझा की है जिसमें उन्होंने प्रियंका के बदले हुए राजनीतिक रुख के बारे में बात की है। इसके अलावा भी कंगना ने काफी कुछ लिखा है और प्रियंका पर निशाना साधा है। कंगना ने यह तक लिख दिया है कि रोटी के लिए दुनिया नाचती है, अपने देश में तो आजादी है तो जिसको जो करना है करो। 

Kangana Ranaut says Priyanka Chopra has gone from nationalist to secular puppy
कंगना रणौत और उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : Instagram

कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर प्रियंका पर वार किया है। कंगना ने लिखा, 'लेकिन यह सिर्फ पत्रकारिता में नहीं है। यह हर क्षेत्र में है, जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा राष्ट्रवादी से धर्मनिरपेक्ष पिल्ला बन गई हैं। मोदी जी के सबसे बड़े प्रशंसक होने से लेकर उनके आलोचक और नफरत करने तक.. सब कुछ साफ है। मूल रूप से रोटी के लिए दुनिया नाचती है। अपने देश में आजादी तो है, जो करना है करो।'

Kangana Ranaut says Priyanka Chopra has gone from nationalist to secular puppy
प्रियंका चोपड़ा, कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें, इससे पहले भी एक बार कंगना ने प्रियंका पर निशाना साधा था। कंगना ने दिलजीत और प्रियंका को किसान बिल समझाने की कोशिश की थी। तब उन्होंने कहा था, 'प्रिय दिलजीत दोसांझ प्रियंका चोपड़ा अगर सच में किसानों की चिंता है, अगर सच में अपनी माताओं का आदर सम्मान करते हो तो सुन तो लो आखिर फार्मर्ज बिल है क्या! या सिर्फ अपनी माताओं, बहनों और किसानों का इस्तेमाल करके देशद्रोहियों कि गुड बुक्स में आना चाहते हो? वाह रे दुनिया वाह।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut says Priyanka Chopra has gone from nationalist to secular puppy
कंगना रणौत, प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर यह भी कहा था कि दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे लोग किस तरह की नीति कर रहे हैं। अगर मैं देश के हित में बात करती हूं तो मुझे कहते हैं कि मैं राजनीति कर रही हूं। इनसे भी तो पूछे यह कौन सी नीति कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut says Priyanka Chopra has gone from nationalist to secular puppy
कंगना रणौत, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत के खाते में कई फिल्में हैं। जल्द ही वो जयललिता की बायोपिक फिल्म ‘थलाइवी’ में दिखेंगी। इस फिल्म को अप्रैल में ही रिलीज होना था। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। इसके अलावा उनके पास ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ जैसी फिल्में भी हैं। वहीं प्रियंका की बात करें तो वह फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। उन्होंने इस फिल्म का निर्माण भी किया था। अभी प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मेट्रिक्स 4' में भी काम करेंगी। प्रियंका ने हाल फिलहाल कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं साइन की है। वो पिछली बार फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed