कैंसर एक ऐसी बिमारी है जो अगर अपने अंतिम स्टेज पर पहुंच जाए तो उसका कोई इलाज नहीं है। कई सालों से कैंसर का इलाज ढूंढने की कोशिश जारी है। इसी कैंसर जैसी बीमारी की वजह से हमने अपने सिनेमा जगत के कई दिग्गज कलाकारों को खो दिया। कई सालों से कैंसर से जूंझ रहे इन सितारों के परिवार ने उनके इलाज में लाखों और करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाया। यहां तक कि उन्होंने विदेशों में जाकर इलाज भी करवाया, लेकिन इसके बावजूद वो उन्हें बचा नहीं सकें।
बीमारी से मौत: लंबे समय तक इन सितारों ने झेला कैंसर का दर्द, अंत में दुनिया को कह गए अलविदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरफान खान
इरफान खान ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करके अपने प्रशंसकों को ये जानकारी दी थी कि वो कैंसर जैसी बीमारी से जूंझ रहें हैं। 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। इस बीमारी का पता लगते ही इरफान खान लंदन रवाना हो गए। वहां पर उनका काफी समय तक इलाज चला और वो ठीक होने लगे। उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे। उनका रूटीन चेकअप मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में चल रहा था। इसी दौरान उन्हें कोलोन इंफेक्शन हुआ। लेकिन अचानक एक दिन उनकी तबियत बिगड़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक तबियत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन वेटिंलेटर का ऑक्सीजन भी ज्यादा सांसें नहीं दे सका।
ऋषि कपूर
इरफान खान के निधन को अभी एक दिन भी नहीं हुआ था कि उसी दौरान दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर ने पूरे देश को सदमें में डाल दिया। 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। 67 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि साल 2018 में खबर आई थी कि ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित हैं।उसके बाद करीब एक साल तक उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज कराया था। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने प्रशंसकों को दी थी। बहरहाल एक साल के इलाज के बाद ऋषि कपूर की तबियत में सुधार हुआ और वो सितंबर 2019 में इंडिया लौट आएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया था।
नरगिस दत्त
संजय दत्त की मां और सुनील दत्त की पत्नी नरगिस दत्त भी लंबे समय तक कैंसर की बीमारी से जूंझ रही थीं। लेकिन 1981 में वो कैंसर की जंग हार गईं और इस दुनिया को अलविदा कह गईं। नरगिस दत्त पेंक्रयेटिक नामक कैंसर से पीड़ित थीं। एक लंबे समय तक उनका इलाज भी चला, लेकिन वो जंग नहीं जीत पाईं।अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीतने वाली नरगिस 50 और 60 के दशक में बेहद लोकप्रिय रही हैं।
विनोद खन्ना
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार विनोद खन्ना का 27 अप्रैल 2017 में निधन हो गया था। विनोद खन्ना को गॉल्ड ब्लैडर कैंसर था। वो लंबे समय से कैंसर जैसी बीमारी से जूंझ रहे थें।हालांकि जब इसकी खबर उनके परिवार को हुई तो तुरंत ही उन्होंने से विनोद खन्ना का इलाज शुरू करवा दिया। 70 साल की उम्र में कैंसर से पीड़ित दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना लड़ते-लड़ते जिंदगी की जंग हार गए।