{"_id":"608ea3318ebc3e8dc2578539","slug":"kangana-ranaut-says-she-was-offered-the-dirty-picture-before-vidya-balan-praises-her-acting-as-silk-smita","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द डर्टी पिक्चरः तो इस वजह से सिल्क स्मिता नहीं बनीं कंगना रणौत, कहा- जो विद्या बालन ने किया वो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
द डर्टी पिक्चरः तो इस वजह से सिल्क स्मिता नहीं बनीं कंगना रणौत, कहा- जो विद्या बालन ने किया वो...
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपनी बेबाक राय को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।अक्सर उन्हें बॉलीवुड सितारों से पंगा लेते भी देखा गया है। हालांकि कई बार ऐसा भी हुआ है जब वो दूसरे सितारों की तारीफ करती नजर आईं हैं।हाल ही में कंगना रणौत ने फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में विद्या बालन के अभिनय की जबरदस्त तारीफ की। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये फिल्म पहले उन्हें ऑफर हुई थी।
2 of 5
द डर्टी पिक्चर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कंगना रणौत के मुताबित विद्या बालन फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के लिए पहली पसंद नहीं थीं। कंगना ने बताया कि विद्या से पहले उन्हें ये फिल्म ऑफर हुई थी लेकिन उस वक्त उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। 'पंगा' गर्ल ने कहा कि, 'विद्या ने इस फिल्म में कमाल का काम किया और शायद वो भी इस किरदार को इतने बेहतरीन ढंग से नहीं निभा पातीं'।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान ये पूछे जाने पर कि उन्हें किसी फिल्म को ना करने का अफसोस है? इस पर कंगना ने कहा कि, 'नहीं, ऐसा नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि 'द डर्टी पिक्चर' कमाल की साबित हुई थी। मुझे ये नहीं लगता कि मैंने इस किरदार को विद्या बालन से बेहतर किया होता क्योंकि उन्होंने बढ़िया काम किया है। हां, कई बार मुझे लगता है कि शायद मैंने उस फिल्म में पोटेंशियल नहीं देखा'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
आगे कंगना ने कहा कि वो पैरलल और ऑफ बीट सिनेमा के जरिए ही मेनस्ट्रीम स्टार बन गई हैं। उन्होंने कहा कि, 'मैंने कभी भी राजकुमार हिरानी, संजय लीला भंसाली, धर्मा प्रोडक्शन या यशराज फिल्म्स के साथ काम नहीं किया। मैंने किसी खान के साथ काम नहीं किया लेकिन इसके बावजूद मैं टॉप लीडिंग अभिनेत्रियों में से एक हूं। भले ही मैं 'द डर्टी पिक्चर के साथ मौका देखने में फेल हुई लेकिन मुझे इसका मलाल नहीं है'।
विज्ञापन
5 of 5
थलाइवी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कंगना अपने अभिनय के दम पर अभी तक पांच फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कंगना आज इंड्स्ट्री की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। अभी उनके हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। कंगना बहुत जल्द 'थलाइवी', 'तेजस' और 'धाकड़' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।