कंगना रनौत ने फिल्म मेकर विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पहले तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यही आरोप लगाया था और अब कंगना के इन आरोपों ने इस मुद्दे को और भी गरमा दिया है। फिल्म इंडस्ट्री से तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में कई सेलिब्रिटीज आए हैं। इस बीच कंगना रनौत के आरोपों पर बॉलीवुड की इस दिग्गज एक्ट्रेस ने ऐसी बात कह दी जिसके बाद कंगना ने बड़ा बयान दिया है।
सोनम कपूर के जवाब से तिलमिलाई कंगना रनौत, बोलीं - 'मुझे जज करने का हक किसने दिया'
कंगना रनौत ने सोनम कपूर के बयान पर कमेंट करते हुए कहा - ' मुझे जज करने का हक किसने दिया? तो क्या सोनम कपूर के पास कोई लाइसेंस है जिससे वह तय करेंगी किस पर विश्वास करना है और किस पर नहीं? वह मेरे दावों को लेकर इतना यकीन से कैसे कह सकती हैं। मेरी पहचान मेरी पिता की वजह से नहीं है। 10 साल तक संघर्ष करने के बाद मैंने बतौर सेलिब्रिटी लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है। वह न तो अच्छी एक्ट्रेस हैं और न ही अच्छी वक्ता।'
So Sonam Kapoor has license of trusting some women&some she won’t. What makes her unsure of my claims?...I'm not known because of my dad,earned my credibility after struggling for a decade:K Ranaut on S Kapoor's statement over Ranaut's sexual harassment allegations on #VikasBahl pic.twitter.com/Ci273oEN4b
दरअसल, सोनम कपूर मुंबई में एक खास कार्यक्रम में गई थीं। इस कार्यक्रम के दौरान सोनम कपूर के #metoo कैंपेन के बारे में पूछा गया। इसके साथ ही सोनम कपूर ने विहास बहल और कंगना रनौत के बारे में अपनी बात कही। सोनम ने कहा - 'यब बहुत निराशाजनक है। इसके बाद सोनम कपूर से जब पूछा गया कि अगर वह इस तरह के हालात में होतीं तो पूरे मामले से किस तरह से निपटतीं। क्या लोग अब ज्यादा से ज्यादा विकास के खिलाफ आवाज उठाएंगे?'
इस पर सोनम कपूर ने कंगना रनौत का जिक्र करते हुए कहा - 'कंगना ने तो उठाई है। कभी-कभी उनकी बातों को गंभीरता से लेना मुश्किल होता है। वह हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। सोनम कपूर का यह जवाब सुनते ही कंगना रनौत गुस्से से लाल हो गई और दो टूक जवाब दे दिया। कंगना रनौत विकास बहल पर आरोप लगाया है कि 'क्वीन' फिल्म की शूटिंग के दौरान गंदी हरकतें की थीं। 'क्वीन' फेम डायरेक्टर विकास बहल पर 2 साल पहले एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। अब यह मुद्दा फिर से उछला है।
विकास बहल के बारे में महिला ने अनुराग कश्यप को पूरी बात बताई थी। जिसके बाद अब अनुराग कश्यप ने पूरे मामले में महिला से कुछ भी नहीं कर पाने की वजह से माफी मांगी है। बता दें कि महिला भी फैंटम फिल्म्स में काम करती थीं। अनुराग कश्यप के बाद अब लिरिक्स राइटर वरुण ग्रोवर और डायरेक्टर नीरज घेवन ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा की है। दोनों ही फैंटम फिल्म्स के कई प्रोजेक्ट में साथ काम करते रहे हैं। 'मसान' फेम डायरेक्टर नीरज घेवन ने ट्वीट कर लिखा कि 'विकास बहल पर लगे आरोप से घिन महसूस हो रही है। किसी कानूनी जटिलता को दिखाकर उसेे कंपनी से नहीं निकाला गया। यही वजह थी कि विकास बहल को दूसरी फिल्म बनाने का मौका मिल गया।'
My entire film career has shaped at Phantom Films. It has been a dream run. However, I have to share what I feel about the recent allegations that have come out. pic.twitter.com/QcNVoSggg3
