फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: इंदिरा गांधी की जयंती पर पंगा गर्ल ने साझा की तस्वीर, बोलीं- तानाशाही ही एकमात्र समाधान

Fri, 19 Nov 2021 02:04 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 19 Nov 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut share former pm Indira gandhi photo on her birth anniversary says dictatorship is only resolution
कंगना रणौत का इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री पंगा गर्ल कंगना रणौत एक के बाद एक बयान दे रही हैं जो चर्चा में आ जा रहे हैं।हाल ही में कंगना ने कहा था कि हमें 1947 में जो मिली वह आजादी नहीं भीख थी। इसे लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ लेकिन कंगना अभी भी अपने कई विचार साझा कर रही हैं। उनके लगभग सभी बयानों पर विवाद हो रहा है। आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। इस मौके पर अभिनेत्री ने उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की  और फिर अनोखे अंदाज में अपनी बात कही।



कंगना ने साझा की इंदिरा गांधी की तस्वीर

कंगना ने लिखा- जब राष्ट्र की अंतरात्मा गहरी नींद में हो तो लठ ही एकमात्र उपाय है और तानाशाही ही एक मात्र समाधान है। जन्मदिवस की बधाई मैडम प्राइम मिनिस्टर। बता दें कि कंगना ने काफी समय पहले एक फिल्म की घोषणा की है जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली हैं और यह फिल्म इमरजेंसी पर आधारित होगी।

Kangana ranaut share former pm Indira gandhi photo on her birth anniversary says dictatorship is only resolution
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में कंगना ने सरकार के तीनों कृषि कानूनों के वापस लिए जाने के फैसले पर भी नाराजगी जताई। आज सुबह ही पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, मैं देश वासियों के क्षमा मांगते हुए, सच्चे मन से कहना चाहता हूं कि हमारे प्रयास में कमी रही होगी कि हम उन्हें समझा नहीं पाए। आज मैं आपको यह बताने आया हूं, कि हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

Kangana ranaut share former pm Indira gandhi photo on her birth anniversary says dictatorship is only resolution
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

इस पर कंगना ने नाराजगी जताते हुए लिखा 'दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत... अगर संसद में बैठी सरकार के बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें तो यह भी एक जिहादी देश है... उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut share former pm Indira gandhi photo on her birth anniversary says dictatorship is only resolution
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले कंगना ने महात्मा गांधी पर भी सवाल उठाते हुए बड़ा विवाद मोल लिया है।कंगना रणौत ने अपने सोशल मीडिया पर गांधी जी को लेकर विवादित बयान जारी करते हुए एक लम्बा चौड़ा पोस्ट किया। कंगना ने अपने पहले पोस्ट में जहां गांधी को  सत्ता का भूखा और चालाक बताया तो वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा कि महात्मा गांधी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो।

विज्ञापन
Kangana ranaut share former pm Indira gandhi photo on her birth anniversary says dictatorship is only resolution
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना यहीं पर शांत नहीं हुईं उन्होंने आगे अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि, 'अगर तुम्हारे कोई एक गाल पर थप्पड़ मार दे तो दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती है'। कंगना ने आगे अपने पोस्ट में लिखा, 'जो स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे थे उन्हें तो लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया, क्योंकि उनमें न तो हिम्मत थी और न ही खून में उबाल।' इसे लेकर भी उनकी काफी आलोचना हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed