सब्सक्राइब करें

'धाकड़' की शूटिंग पूरी: कंगना रणौत ने साझा की बोल्ड तस्वीरें तो लोगों ने कहा- विदेश जाते ही संस्कृति भूल गईं?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 13 Aug 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Shares Sexy Pictures After Dhaakad Wrap Party Gets Trolled
कंगना रणौत - फोटो : Instagram/kanganaranaut

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कंगना रणौत अपने बोल्ड और बेखौफ अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है फिर चाहे बात तनु वेड्स मनु की हो या मणिकर्णिका की। अपने बेखौफ और बेबाक अंदाज के लिए वे काफी मशहूर भी हैं। ये एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखती है। वहीं पिछले कुछ समय से कंगना कई मर्तबा विवादों में भी रही हैं। उनके भड़काऊ ट्वीट्स के चलते ट्विटर ने उनकी आईडी को बैन कर दिया था। भले ही उनकी ट्विटर आईडी बैन हो गई हो, पर ये अदाकारा इंस्टाग्राम जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है। इसी कड़ी में कंगना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ बोल्ड तस्वीरों को शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि कंगना अक्सर दूसरों को कपड़ों पर नसीहत देती हैं और खुद ब्रालेट में पोज दे रही हैं।

Trending Videos
Kangana Ranaut Shares Sexy Pictures After Dhaakad Wrap Party Gets Trolled
कंगना रणौत - फोटो : Instagram/kanganaranaut

इन तस्वीरों में कंगना काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। इसे देखने के बाद कई यूजर्स कंगना को अपने निशाने पर ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, विदेश में जाते ही संस्कृति भूल गई? देश में आते ही धर्म, सभ्यता, रीति रिवाज का ज्ञान पढ़ाएंगी दीदी। एक ने लिखा- तुम तो दूसरों के पहनावे पर सवाल उठाती हो खुद क्या पहना हुआ है?


विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Shares Sexy Pictures After Dhaakad Wrap Party Gets Trolled
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पीछे की तरफ सनसेट नजर आ रहा है। इस दौरान कंगना ने व्हाइट कलर की ब्रालेट और पैंट को कैरी कर रखा है। इसके अलावा उन्होंने गोल्डन चैन को भी पहना हुआ है। तस्वीर में कंगना काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

Kangana Ranaut Shares Sexy Pictures After Dhaakad Wrap Party Gets Trolled
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में कंगना ने गालिब की एक शायरी को लिखा - "मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देखकर जीते हैं जिस काफिर पे दम निकले।" कंगना के इस बोल्ड लुक को देखने के बाद कई लोग हैरान हैं। कई यूजर्स तस्वीर को देखने के बाद प्यार भरे रिएक्शन दे रहे हैं, तो कई उनसे खफा भी हैं। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Shares Sexy Pictures After Dhaakad Wrap Party Gets Trolled
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - "आपसे ये उम्मीद नहीं थी कंगना, आपने बहुत वाहियात कपड़े पहने हुए हैं।" आपको बता दें कि कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ पर काम कर रही हैं, जिसकी हाल ही में शूटिंग पूरी हुई है। इस फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि का रोल प्ले करते नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed