फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत की जिंदगी में आया नन्हा मेहमान, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें

Thu, 16 Nov 2017 03:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Thu, 16 Nov 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Sister Rangoli Chandel Blessed With Baby Boy Prithiviraj
Kangana Ranaut

कंगना रनौत की खुशी सातवें आसमान पर है। आखिर 'रानी लक्ष्मीबाई' की जिंदगी में पृथ्वीराज जो आए हैं...



नहीं समझे?

कंगना रनौत मौसी बन गई हैं। उनकी बहन रंगोली चंदेल ने बेटे को जन्म दिया है। इस नन्हे सदस्य का नाम पृथ्वीराज चंदेल रखा गया है। जैसे ही रंगोली ने अपने बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, मुंह दिखाई के लिए लोग ट्विटर पर कूद पड़े और दिल खोलकर बच्चे को आशीर्वाद दे रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं।

Kangana Ranaut Sister Rangoli Chandel Blessed With Baby Boy Prithiviraj
Rangoli Chandel

रंगोली चंदेल ने बेटे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'प्यारे दोस्तों, मिलिए हमारे बेटे पृथ्वीराज चंदेल से'


बच्चे की तस्वीर देखते ही लोग इतने खुश हुए कि अपने जज्बात को इस तरह जाहिर किया-

Kangana Ranaut Sister Rangoli Chandel Blessed With Baby Boy Prithiviraj
Rangoli Chandel

गौरतलब है कि हाल ही में ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच चल रहे विवाद में बहन का साथ देते हुए रंगोली ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोला था। प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों तक उन्होंने बॉलीवुड की ए-लिसर्टर सेलिब्रिटीज का सामना किया। आखिरकार कंगना को उनसे गुजारिश करनी पड़ी कि इन दिनों वह अपना और अपने होने वाले बच्चे की फिक्र करें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Sister Rangoli Chandel Blessed With Baby Boy Prithiviraj
Rangoli Chandel

कंगना ने बताया कि रंगोली का हाल ही में मिसकैरेज भी हुआ जिसकी वजह से उनके परिवार में दुख का माहौल था। फिर भी उन्होंने मजबूती से अपनी बहन का साथ दिया। अब तक जो रंगोली कंगना की बहन के तौर पर जानी जाती थीं, आज उनकी खुद की फैन फॉलोविंग है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed