कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मुख्य भूमिका वाली फिल्म मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen Of Jhansi) रिलीज के बाद से ही चर्चा में हैं। फिल्म के डायरेक्टर कृष ने कंगना रनौत पर क्रेडिट हथियाने का आरोप लगाया है। डायरेक्टर के आरोपों के बाद कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल इस मामले में आगे आई हैं।
कंगना की बहन ने 'मणिकर्णिका' के डायरेक्टर को दिया जवाब, सोशल मीडिया पर सुनाई खूब खरी खोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगोली सोशल मीडिया पर लगातार कंगना के खिलाफ हो रहे प्रचारों का जवाब दे रही हैं। रंगोली ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और कहा कि 'कृष यह सही है कि आपने मणिकर्णिका को उसी तरह पूरा किया जैसा आपने एनटीआर को किया। आपने जो भी किया था वह इतना बुरा था कि आपको फिल्म छोड़ने के लिए कहा गया। हम सब बहुत विनम्र बने हुए थे लेकिन लगता है लातों के भूत बातों से नहीं मानते।'

रंगोली ने आगे लिखा कि 'उन्होंने फिल्म को नुकसान पहुंचाने के लिए हर काम किया। फिल्म के डीओपी को ले गए। यही नहीं असिस्टेंट डायरेक्टर को भी कंगना के साथ काम नहीं करने दिया। उन्होंने किसी को सपोर्ट नहीं किया और अब कह रहे हैं मणिकर्णिका उसकी बेबी है।'
He did everything to ruin the film, took film’s DOP away, didn’t let any of AD’s from previous team to work with her, he didn’t support anyone in the team and now he is saying Manikarnika is his baby.... @DirKrish What a opportunist.... this industry makes me laugh.... greatness of Kangana is she went against everyone and fought for his credit.... Krish look at you and look at Kangana... that is why she is where you can never be...@DirKrish
रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'क्या मौकापरस्ती है... इस इंडस्ट्री पर मुझे हंसी आती है... सबके खिलाफ जाकर कंगना ने अपने क्रेडिट के लिए लड़ी... कृष खुद को देखो और कंगना को देखो... आज वो जहां पर है तुम कभी पहुंच भी नहीं सकते। कंगना ने उन्हें को-डायरेक्टर का क्रेडिट दिया इसलिए वो चाहती थीं कि वो फाइनल कट देख ले लेकिन वे कभी नहीं आए।'
....he never took anybody’s calls, coz Kangana gave him co director credit she wantd him to see the final cut, he never came to see the cut... bt now in a very calculative move he appears when the film declared a hit &highly critically acclaimed 👏👏wat an opportunist @DirKrish
इससे पहले कृष ने कहा कि, 'मुझे नहीं पता था कि कंगना निर्देशन कर रही हैं। सोनू सूद के फिल्म छोड़ने के बाद मुझे इसका पता चला। मैंने 400 दिन काम किया फिल्म पूरी की इसलिए मुझे दुख पहुंचा है। कई लोगों ने मुझे सलाह दी कि फिल्म को मेरे हाथ से लिए जाने के बाद मुझे बोलना चाहिए। मैं कहूंगा कि मैंने जो निर्देशन किया था, वह शुद्ध सोने जैसा था।'