बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो न सिर्फ सिनेमा की दुनिया से जुड़ी बल्कि आम सामाजिक मुद्दों पर भी अपने राय बेबाकी से रखती हैं। वहीं रंगोली बॉलीवुड और सेलेब्स पर भी निशाना साधने से पीछे नहीं रहती हैं। ऐसे में इस बार उन्होंने रणवीर सिंह पर निशाना साधा है।
रणवीर सिंह पर कंगना रनौत की बहन रंगोली ने साधा निशाना, पुरानी तस्वीर ने खोला राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल रणवीर सिंह अपनी फिल्मों और अतरंगी स्टाइल के साथ ही साथ अपने बयानों को लेकर भी लोगों के दिलों में बने रहते हैं। रणवीर सिंह अक्सर अपने स्ट्रगल को लेकर भी बात करते रहते हैं। ऐसे में रंगोली चंदेल ने रणवीर के स्ट्रगल पर ही निशाना साधा है।
रंगोली ने नेपोटिस्म के नाम पर रणवीर पर निशाना साधा और उनकी अमीरी के बारे में बात करते हुए लगातार कई ट्वीट किए। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर की गई तस्वीर को भी रंगोली ने रिट्वीट किया। इस तस्वीर में सोनम कपूर और रणबीर कपूर के साथ रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर काफी पुरानी है और तीनों ही सितारों का बचपना नजर आ रहा है।
People with rich parents who have access to connections and opportunities don’t qualify as outsiders, people coming from small villages who can’t speak English and studied in small schools, have no money to buy fancy clothes and treated badly...(contd) https://t.co/PFGPJBCCH6
रंगोली ने ट्विटर पर लिखा, 'जिन लोगों के मां-बाप अमीर होते हैं, जिसके पास मौके और जान पहचान होती है, वो बाहर से आए हुए नहीं होते। जो लोग गांव से आते हैं, ढंग से अंग्रेजी नहीं बोल सकते और छोटे स्कूलों में पढ़ें हैं, जिनके पास फैंसी कपड़ें खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं और जिनके साथ बुरा व्यवहार होता है (वो बाहर के होते हैं)।'
(Contd)... because of these three factors even though they have huge talent and competence are the ones who need special attention and our compassion , let’s empower the underprivileged 🙏
नेपोटिस्म पर रंगोली यही नहीं रुकीं और उन्होंने आगे लिखा, 'क्योंकि ये तीन लोग जो बड़े टैलेंटेड हैं उन्हें अटेंशन और हमारी दयालुता की जरूरत है। चलो हम वंचितों को शक्ति दें।' बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रंगोली ने किसी बॉलीवुड सितारे के बारे में सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी हो।