फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावेद अख्तर मानहानि केस में बढ़ीं कंगना रणौत की मुश्किलें: कोर्ट ने कहा अगली सुनवाई में नहीं पेश हुईं तो जारी होगा अरेस्ट वारंट

Tue, 14 Sep 2021 03:17 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 14 Sep 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut skips hearing in Javed Akhtar’s defamation case; Court warns actress with an arrest warrant
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

गीतकार जावेद अख्तर पर गंभीर आरोप लगाने वाली कंगना रणौत अब इस मामले में फंसती नजर आ रही हैं। 14 सितंबर को हुई सुनवाई में कंगना के नहीं आने पर कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए साफ शब्दों में कहा कि अगर वह अगली सुनवाई में कोर्ट नहीं पहुंचती हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जाएगा। इस केस की अगली सुनवाई अब 20 सितंबर को की जाएगी। 



दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत पर गीतकार जावेद अख्तर ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस में होने वाली सुनवाइयों पर लगातार कंगना रनौत गैर-मौजूद रही हैं। इस बार भी सुनवाई पर कंगना की तरफ से उनके वकील रिजवान सिद्दीकी कोर्ट में मौजूद हुए थे। वहीं पिछले हफ्ते मानहानि मामले को रद्द करने की कंगना की याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।

Kangana Ranaut skips hearing in Javed Akhtar’s defamation case; Court warns actress with an arrest warrant
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कोरोना के लक्षणों की दलील
कंगना की तरफ से पेश हुए उनके वकील रिजवान ने कंगना की मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में पेश की। उस रिपोर्ट के मुताबिक कंगना को कोरोना के लक्षण बताए गए हैं। रिजवान ने कोर्ट में दलील दी कि कंगना पिछले 15 दिनों से अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान काफी ट्रैवल कर रही हैं, इस दौरान वो काफी लोगों से मिल रही हैं। वकील ने कोर्ट से 7 दिनों की मोहलत मांगी है ताकि इस दौरान कंगना ठीक हो जाएं और कोविड टेस्ट करा लें। 

Kangana Ranaut skips hearing in Javed Akhtar’s defamation case; Court warns actress with an arrest warrant
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

वकील रिजवान ने कोर्ट में कहा है कि कोर्ट अगर चाहे तो कंगना वर्चुअल सुनवाई के जरिए भी पेश हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut skips hearing in Javed Akhtar’s defamation case; Court warns actress with an arrest warrant
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI

जावेद अख्तर के वकील बोले सब बहाने
कंगना रणौत के वकील के तर्क के जवाब में जावेद अख्तर के वकील ने कोर्ट में कहा कि ये सुनवाई को टालने के लिए सब बहानेबाजी है। वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल हर सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश हो रहे हैं। इस सुनवाई के दौरान न सिर्फ जावेद अख्तर बल्कि उनकी पत्नी शबाना आजमी भी कोर्ट में मौजूद रहीं। वो कोर्ट में उनके पीछे बैठी दिखाईं दी थीं। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut skips hearing in Javed Akhtar’s defamation case; Court warns actress with an arrest warrant
जावेद अख्तर, कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इंडस्ट्री में लगाया था गुटबाजी का आरोप
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद कंगना रनौत ने कई टीवी चैनलों को इंटरव्यू दिया था। इन इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जावेद अख्तर पर गुटबाजी करने का सनसनीखेज आरोप लगाया। कंगना के इन बयानों से नाराज होकर जावेद अख्तर ने कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed