फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर फिर से भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- ‘कितने दिनों से जेल में हैं लेकिन..’

Sun, 08 Nov 2020 03:14 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 08 Nov 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut support to arnab goswami and says save democracy
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना रणौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और वह लगातार हर मुद्दे पर बेबाकी से राय रखती नजर आ रही हैं। कंगना ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी के समर्थन में एक वीडियो पोस्ट किया है और कहा कि यह केवल अर्नब का मामला नहीं है यह लोकतंत्र को सुरक्षित करने का मामला है।

Kangana ranaut support to arnab goswami and says save democracy
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

वीडियो में कंगना कहती है कि 'मेरी एक फिल्म आई थी 'जजमेंटल है क्या', उसके प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मेरी एक पत्रकार से बहस हो गई। मैंने उससे कहा कि मेरी फिल्म 'मणिकर्णिका' के बारे में तुमने बहुत गलत गलत लिखा। थोड़ी बहस हुई लेकिन उसके बाद सब सामान्य हो गया लेकिन चार पांच घंटे में ही सैकड़ों की तादाद में पत्रकार इकट्ठा होते हैं और गिल्ड बनाकर एलान करते हैं कि कंगना की फिल्म को बैन कर दिया जाए।'

Kangana ranaut support to arnab goswami and says save democracy
कंगना रणौत, अर्नब गोस्वामी - फोटो : twitter@KanganaTeam, ANI

'इसके पीछे वजह यह थी कि मेरी पिछली फिल्म बहुत बड़ी हिट हो गई थी। जबकि मुझे सभी प्रोडक्शन हाउस ने बैन कर दिया। इन्हें डर पैदा हो गया कि इतनी राष्ट्रवादी आवाज बहुत मजबूत नहीं होनी चाहिए। मेरी फिल्म आई उसके बाद उस गिल्ड का कोई पता नहीं। अर्नब गोस्वामी कितने दिनों से जेल में हैं लेकिन अभी तक कोई गिल्ड नहीं बना।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut support to arnab goswami and says save democracy
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

कंगना आगे कहती हैं कि 'देखिए कितनी कम राष्ट्रवादी आवाजें हैं। मैं आपको अमेरिका का उदाहरण देती हूं। ट्रंप में कितनी भी बुराइयां हो वे चाइनीज वायरस को चाइनीज वायरस कहते हैं। इस्लामिक टेरेरिज्म को यह नहीं कहते हैं कि आतंक का कोई धर्म नहीं है। आज अगर ट्रंप सत्ता में नहीं हैं तो सबसे ज्यादा फायदा होगा चीन को और उन देशों को जो आतंक फैलाते हैं। इन विदेशी शक्तियों ने उनके पूरे वोटिंग सिस्टम को हाईजैक कर लिया है।'

विज्ञापन
Kangana ranaut support to arnab goswami and says save democracy
कंगना रणौत - फोटो : ANI

कंगना ने कहा कि 'यही शक्तियां भारत को भी कंट्रोल कर रही हैं। हमारे यहां अच्छे लोग भी हैं। आपका जागना बहुत जरूरी है। जब भी कोई सामान आप खरीदते हैं तो यह सोचिए कि क्या यह राष्ट्रवाद में मदद करेगा या नहीं। जब भी आप किसी पत्रकार को देखते हैं या कोई किताब पढ़ते हैं तो यह सोचिए कि इन लोगों की सोच क्या है।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed