Joe Biden: कंगना रणौत ने जो बाइडन पर कसा तंज, ‘गजनी’ से तुलना करते हुए कहा- ‘एक साल से ज्यादा नहीं टिकेंगे’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने जो बाइडन की जीत पर कटाक्ष किया है। हालांकि उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनी गईं भारतीय मूल की कमला हैरिस के बारे में कहा कि वे ही इस शो को आगे चलाएंगी। कंगना ने अपने ट्वीट में जो बाइडेन की तुलना आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ से की है।
कंगना लिखती हैं कि 'गजनी बाइडेन के बारे में निश्चित नहीं हूं जिनका डाटा हर पांच मिनट में क्रैश हो जाता है। इतनी सारी दवाइयों के इंजेक्शंस जो उनमें इंजेक्ट किए गए हैं तो वे एक साल से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे। कमला हैरिस ही शो को आगे चलाएंगी। जब एक महिला उठती है तो वह दूसरी महिलाओं के लिए भी रास्ता बनाती है। इस ऐतिहासक दिन के लिए चीयर्स।‘
Not sure about Gajni Biden who’s data crashes every 5 minutes, all the medicines they have injected in to him he won’t last more than a year, clearly Kamal Harris will run the show.
When one woman rises, she makes the way for every woman.
Cheers to this historic day 👏👏👏 https://t.co/hpcy0YksRz
कंगना रणौत ने जो बाइडेन की याददाश्त को लेकर तंज कसा है। फिल्म ‘गजनी’ में आमिर खान का किरदार अचानक से सब कुछ भूल जाता है। बता दें कि कंगना इन दिनों मनाली में हैं जहां वह अपने भाई की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।
जो बाइडन की जीत के बाद प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि अमेरिका में इस चुनाव को देखना आश्चर्यजनक था। जो बाइडन और कमला हैरिस को बधाई। अभय देओल ने एक कार्टून साझा करते हुए लिखा- ‘हां, यह हो गया।‘अली फजल लिखते हैं कि ‘ओह भगवान, तो यह वाकई हो गया?’