{"_id":"5fa79c9b8ebc3e9be1056cbd","slug":"suniel-shetty-conferred-with-bharat-ratna-dr-ambedkar-award-for-covid-19-relief-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुनील शेट्टी को मिला ‘भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवॉर्ड’, कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए मिला सम्मान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुनील शेट्टी को मिला ‘भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवॉर्ड’, कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए मिला सम्मान
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : instagram/suniel.shetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना काल में बॉलीवुड के सितारे भी बढ़ चढ़कर लोगों की मदद करने में आगे रहे। इन्हीं में से एक अभिनेता हैं सुनील शेट्टी। कोरोना महामारी के दौरान राहत कार्यों के उनके योगदान को देखते हुए ‘भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
2 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : Instagram: @sunielshetty
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार की शाम को राजभवन में सुनील शेट्टी को यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में 25 लोग मौजूद थे। कोरोना काल में सुनील शेट्टी ने मुंबई डब्बावालों के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। इसके अलावा उन्होंने महिला सशक्तिकरण और जानवरों के कल्याण के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
3 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : फिल्म
‘भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार’ मिलने के बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि ‘जो चीजें याद रखी जा सकती हैं उन्हें करें। मदद करें और भूल जाएं। स्वीकार करें और हमेशा याद रखें।‘ गौरतलब है कि जून-जुलाई महीने में सुनील शेट्टी ने शहर के डब्बावालों की मदद की। साथ ही उन्होंने खाने से भरे ट्रकों को पुणे भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बलवान
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
बता दें कि सुनील शेट्टी ने इसी साल इंडस्ट्री में 28 साल पूरे कर लिए हैं। 1992 में उन्होंने फिल्म ‘बलवान’ से डेब्यू किया था। इस सफर में एक से एक बड़ी हिट फिल्में उनके करियर में शामिल हैं। अक्षय कुमार के साथ तो वह करीब एक दर्जन फिल्मों में जोड़ी बना चुके हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी ने कहा था कि अगर ‘धड़कन 2’ बनती है तो उन्हें और अक्षय कुमार को साथ में होना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
मोहरा
- फोटो : फिल्म
साल 1994 में सुनील शेट्टी के करियर में 'मोहरा' बड़ी हिट साबित हुई। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन थे। इसके बाद सुनील शेट्टी 'गोपी किशन' में डबल रोल में नजर आए। सुनील शेट्टी की इमेज एक एक्शन हीरो की रही है लेकिन वह दर्शकों को हंसाने में भी कामयाब रहे। फिल्म 'हेरा फेरी', 'ये तेरा घर ये मेरा घर', 'वेलकम' और 'दे दना दन' से उन्होंने लोगों को खूब हंसाया भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।