फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रकाश राज ने कंगना रणौत पर किया कटाक्ष, साझा किया मजेदार मीम

Sun, 13 Sep 2020 03:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 13 Sep 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut takes a dig at Kangana Ranaut with shared a meme featuring Shah Rukh Khan Deepika Padukone Hrithik Roshan
कंगना रणौत, प्रकाश राज - फोटो : instagram: kanganaranaut/ joinprakashraj

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का महाराष्ट्र सरकार के साथ विवाद जारी है। अभिनेत्री सोशल मीडिया के जरिए शिवसेना और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निशाने पर लेती रहती हैं। कंगना रणौत के मामले को लेकर आम से लेकर खास तक, सभी की अपनी अलग-अलग राय है, लेकिन इस बीच साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के मशहूर कलाकार प्रकाश राज ने अभिनेत्री पर कटाक्ष किया है। 

Kangana Ranaut takes a dig at Kangana Ranaut with shared a meme featuring Shah Rukh Khan Deepika Padukone Hrithik Roshan
प्रकाश राज - फोटो : instagram: joinprakashraj

प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर बेबाकी से अपनी राय भी रखते रहते हैं। प्रकाश राज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक मीम साझा किया है। जिसमें कंगना रणौत के अलावा दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, अजय देवगन, आमिर खान और विवेक ओबेरॉय अपनी ऐतिहासिक फिल्मों के किरदार में नजर आ रहे हैं। 

Kangana Ranaut takes a dig at Kangana Ranaut with shared a meme featuring Shah Rukh Khan Deepika Padukone Hrithik Roshan
प्रकाश राज - फोटो : instagram: joinprakashraj

इस मीम में लिखा है, 'अगर एक फिल्म बनाने के बाद कंगना को लगता है कि वह रानी लक्ष्मीबाई हैं तो फिर दीपिका पद्मावत, ऋतिक अकबर, शाहरुख खान आशोका, अजय देवगन भगत सिंह, आमिर खान मंगल पांडे और विवेक ओबेरॉय मोदी जी हैं।' इस मीम को साझा करते हुए प्रकाश राज ने कंगना रणौत पर कटाक्ष करते हुए अपने ट्वीट में लिखा- #justasking (बस पूछ रहा हूं)। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut takes a dig at Kangana Ranaut with shared a meme featuring Shah Rukh Khan Deepika Padukone Hrithik Roshan
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

सोशल मीडिया पर प्रकाश राज की ओर से साझा किया गया कंगना रणौत पर बनाया मीम खूब वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर इस मीम पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि कंगना रणौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच हुई बहस ने राजनीतिक रूप ले लिया है। एक तरफ जहां जुबानी जंग तेज होती गई, वहीं दूसरी तरफ बीएमसी ने बीते बुधवार को कंगना के ऑफिस (मणिकर्णिका फिल्म्स) पर बुलडोजर चला दिया था। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut takes a dig at Kangana Ranaut with shared a meme featuring Shah Rukh Khan Deepika Padukone Hrithik Roshan
कंगना रणौत - फोटो : PTI

कंगना रणौत के मुंबई स्थित ऑफिस पर बीएमसी की ओर से बुलडोजर चलाए जाने के बाद उद्धव ठाकरे सरकार की चारों ओर आलोचना हो रही है। सरकार में सहयोगी एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी इस पर अपना विरोध जताया है। इतना ही नहीं इस सिलसिले में कंगना रणौत रविवार को प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी मुलाकत की है। राज्यपाल ने भी कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ करने पर नाराजगी जाहिर की थी।



पढ़ें: इस वजह से अक्षय कुमार ने फैंस से मांगी माफी, कहा- 'मैं पढ़ और देख रहा था कि...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed