मणिकर्णिका की सक्सेस पार्टी के बाद कंगना रनौत अब एक के बाद एक बॉलीवुड के कई नामी-गिरामी लोगों पर निशाना साधने से नहीं चूक रही हैं। पिछले दिनों दिल्ली में एक इवेंट में पहुंचीं कंगना ने फिर से करण जौहर और ऋतिक रोशन को आड़े हाथों लिया। अब कंगना रनौत ने एक बड़े एक्टर की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए।
ऋतिक-करण के बाद कंगना के निशाने पर रणबीर, बोलीं- 'देश के पैसे से मर्सिडीज में घूमते हैं और...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर हैं। 31 वर्षीय कंगना एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बातें कहीं। उनके साथ मणिकर्णिका की को-एक्टर अंकिता लोखंडे भी मौजूद रहीं। कंगना की बातें सुनकर अंकिता खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाईं।
पूछे गए सवाल पर कंगना ने कहा कि 'बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जब उनसे पॉलिटिक्स पर सवाल पूछो तो कहते हैं हम पॉलिटिक्स के बारे में क्यूं बोलें? हमने क्या किया? हमने कुछ नहीं किया। ऐसे नहीं चलता। आपको जिम्मेदार होना चाहिए। कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर ने भी ऐसा ही कुछ कहा।'
कंगना आगे बोलीं कि 'रणबीर कपूर कहते हैं कि मेरे घर में तो बिजली-पानी आता है मैं क्यूं पॉलिटिक्स पर बोलूं। आप देश की वजह से हैं। आपका घर यहां है। ये देशवासियों का ही पैसा है जिससे आप मर्सिडीज में बैठते हैं। इस तरह की बातें आप कैसे कर सकते हैं। हम तो फिल्मों में काम करने वाले हैं। हम कैसे पॉलिटिक्स की बात करें।'
कंगना कहती हैं कि 'इस तरह के बयान बहुत ही गैरजिम्मेदाराना हैं। क्या मैं वैसी इंसान हूं, नहीं। इससे मेरा करियर भी चला जाए तो चला जाए। मेरे घर में बिजली-पानी आ जाए तो इसका मतलब ये नहीं है कि मुझे किसी की पड़ी नहीं हुई है। इसे बदलने की जरुरत है।'
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on