{"_id":"5c7cac4bbdec22736e4ed9f4","slug":"virat-kohli-and-anushka-sharma-have-special-plan-for-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली के साथ अनुष्का भी कर रही हैं वर्ल्ड कप की तैयारी, मैदान पर ऐसे निभाएंगी पति का साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट कोहली के साथ अनुष्का भी कर रही हैं वर्ल्ड कप की तैयारी, मैदान पर ऐसे निभाएंगी पति का साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2017 में जब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शादी की तो पूरे देश की निगाहें उन दोनों पर थीं। भले ये शादी उन्होंने अपने देश से दूर जाकर की लेकिन लोगों में इसको लेकर बहुत बेताबी थी। शादी से पहले दोनों ने खुलकर एक दूसरे को डेट करने की बात नहीं कबूल की। लेकिन भरे स्टेडियम में अनुष्का शर्मा विराट को चीयर करने पहुंच जाती थीं। विराट भी बैटिंग करते हुए उन्हें इशारा किया करते थे। अब यही सिलसिला आपको वर्ल्ड कप 2019 में देखने को मिलेगा।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ रहीं अनुष्का शर्मा ने अब क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान टीम के कप्तान और अपने पति विराट कोहनी के साथ मौजूद रहने की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक वह अपने पति और भारतीय टीम को चीयर करने इंग्लैंड जाएंगी। और इसके लिए उन्होंने जो खास तैयारी की है उसे जानकार आप अनुष्का पर गर्व करेंगे।
2 of 5
अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली पहली बार 50 ओवर वाले वर्ल्ड कप की कप्तानी करते नजर आएंगे। अनुष्का ने हमेशा विराट का साथ दिया है। इस खास मौके पर भी अनुष्का अपने पति का भरपूर साथ देना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने तय किया है कि विराट के करियर के इस अहम पड़ाव पर वह उनके साथ रहेंगी।
3 of 5
Anushka Sharma
- फोटो : instagram
अनुष्का के करीबी सूत्र बताते हैं कि वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साथ रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्होंने कुछ बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की डेट्स भी आगे के लिए टाल दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Virat, Anushka
- फोटो : social media
अनुष्का की इस प्लानिंग का एक दिलचस्प ट्विस्ट भी है। वैसे तो अनुष्का अपने पति विराट के साथ आधिकारिक तौर पर भी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जा सकती हैं, लेकिन इस बार अनुष्का वीआईपी गैलरी की बजाय आम दर्शकों के साथ मैच देखने की तैयारी कर रही हैं। सूत्र बताते हैं कि अनुष्का अपना सारा खर्च खुद उठाएंगी। वह किसी भी तरह का कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
virat anushka
अनुष्का और विराट दोनों बड़ी हस्तियां हैं। अनुष्का जानती हैं कि ये वर्ल्ड कप विराट और भारतीय टीम के लिए कितना महत्वपूर्ण हैं। विराट और पूरी टीम इसे जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगी। इसलिए अनुष्का नहीं चाहती कि उनकी वजह से विराट का थोड़ा भी ध्यान इस टूर्नामेंट से हटे। इसके चलते ही उन्होंने ये खास प्लान को तैयार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।