फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'dy Spl: इस एक्ट्रेस ने लड़ी थी आजादी की लड़ाई, बॉलीवुड के दो मशहूर एक्टर हैं इनके दामाद

Mon, 04 Mar 2019 09:29 AM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: प्रियंका भल्ला Updated Mon, 04 Mar 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
dina pathak birthdat special story mother of ratna pathak and supriya pathak
dina pathak
गुजरात के अमरेली में 4 मार्च, 1922 को जन्मीं दीना पाठक केवल एक्टिंग ही नहीं आजादी की लड़ाई में भी सक्रिय थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने ताउम्र अपनी जिंदगी किराये के मकान में गुजार दी, लेकिन अपनी जिंदगी के अंतिम दिनों में उन्होंने जाकर एक घर खरीदा। इसकी वजह बड़ी थी।11 अक्टूबर, 2002 को मुंबई में उनकी मृत्यु हो गई थी उस वक्त वो 80 साल की थीं। दीना पाठक की बड़ी बेटी रत्ना पाठक शाह और छोटी बेटी सुप्रिया पाठक आज एक्टिंग की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। रत्ना की शादी नसीरुद्दीन शाह से हुई और सुप्रिया की पंकज कपूर से। पढ़िए दीना के जीवन के हैरान कर देने वाले 5 किस्से....

 
dina pathak birthdat special story mother of ratna pathak and supriya pathak
dina pathak
सेंट जेवियर्स कॉलेज से उन्हें निकाल दिया गया
दीना पाठक बॉलीवुड की उन एक्टर्स में से हैं जो अपनी एक्टिंग की काबिलियत से कई बड़े-बड़े लोगों को पीछे छोड़ दिया। फिल्मों में उन्हें देख ऐसे लगता था कि पड़ोस में ही रहने वाली कोई बुजुर्ग महिला है या फिर अपनी ही दादी हैं। दीना पाठक स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान काफी सक्रिय थीं। आलम ये था कि मुंबई की सेंट जेवियर्स कॉलेज से उन्हें निकाल दिया गया था।

dina pathak birthdat special story mother of ratna pathak and supriya pathak
dina pathak
दिलीप कुमार के कपड़े डिजाइन करते थे दीना पाठक के पति
मार्च 1979 में 'फिल्मफेयर' पत्रिका में दीना पाठक ने बताया था कि कॉलेज से बाहर निकाले जाने के बाद उन्होंने दूसरे कॉलेज में पढ़ाई कर अपनी बी.ए. की डिग्री ली। दीना की शादी बलदेव पाठक से हुई। वह मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास कपड़े सिलने की दुकान चलाते थे। बलदेव पाठक, राजेश खन्ना और दिलीप कुमार के कपड़े डिजाइन करते थे। उन्होंने ही राजेश खन्ना के लिए 'गुरु कुर्ता' और ऐसे अन्य कपड़े डिजाइन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
dina pathak birthdat special story mother of ratna pathak and supriya pathak
dina pathak
120 से ज्यादा फिल्मों में किया काम 
दीना के पति बलदेव अपने आप को इंडिया का पहला डिजाइनर कहते थे हालांकि राजेश खन्ना की फिल्मों के करियर में जब गिरावट होनी शुरू हुई तो बलदेव की दुकान पर भी असर पड़ा। बाद में उन्हें अपनी दुकान बंद करनी पड़ी और 52 साल की उम्र में दीना पाठक के पति का निधन हो गया। दीना पाठक ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और उनका अभिनय करियर 60 साल लंबा था। फिल्मों के साथ-साथ वो गुजराती थियेटर में भी काफी सक्रिय थीं। उन्हीं के प्रभाव के चलते दीना पाठक की दोनों बेटियां रत्ना और सुप्रिया थियेटर में आईं। रत्ना ने नसीरुद्दीन शाह से शादी की वहीं सुप्रिया पाठक पंकज कपूर की पत्नी हैं ।
विज्ञापन
dina pathak birthdat special story mother of ratna pathak and supriya pathak
dina pathak
जब मां-बेटी दोस्त बन गईं
बड़ी बेटी रत्ना और दीना पहले बहुत लड़ते-झगड़ते थे। रत्ना कहती हैं कि, 'बाद में हमारा रिश्ता अलग तरीके का हो गया। हम दोस्त बन गए ।  मैं मां से किसी भी विषय पर बात कर सकती थी। जब वो हमें छोड़कर गई तो मेरी प्यारी दोस्त बन गई थीं।'दीना पाठक के यादगार रोल में ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘गोलमाल’ (1979) जिसमें वे रामप्रसाद/लक्ष्मण प्रसाद की नकली मां बनती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed