सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बड़ा सवाल: आमिर-किरण के तलाक पर कंगना बोलीं- बच्चा हमेशा मुस्लिम क्यों...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Jul 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Talks About Interfaith Marriages While Reacting To Aamir Khan-Kiran Rao’s Divorce
कंगना रणौत, आमिर-किरण - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस कंगना रणौत अपनी एक्टिंग के अलावा बेबाक बयानों के लिए भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना हर मुद्दे और व्यक्ति पर अपनी राय व्यक्त करती हैं, फिर चाहे उससे उनका कोई मतलब हो या ना हो। हाल ही में सुपरस्टार आमिर खान और किरण राव ने तलाक लेने का फैसला लिया है। दोनों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए फैंस को ये जानकारी दी थी। अब आमिर-किरण के तलाक के साथ ही कंगना ने इंटरफेथ मैरिज पर सवाल खड़ा कर दिया है। 



कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आमिर-किरण के तलाक के साथ ही इंटरफेथ मैरिज पर अपनी बात रखी है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'एक वक्त पर पंजाब में अधिकतर परिवारों में एक बेटा हिंदू व एक बच्चे को सिख बनाने का चलन था। ऐसा कभी भी मुस्लिम व सिख और हिंदू व मुस्लिम, या फिर किसी का भी मुस्लिमों के साथ देखने को नहीं मिला।' कंगना यही नहीं रुकीं। उन्होंने आगे आमिर खान के तलाक पर हैरानी जताते हुए लिखा, 'आमिर सर के दूसरे तलाक पर मुझे हैरानी होती है कि इंटरफेथ मैरिज (अंतरधार्मिक विवाह) में हमेशा बच्चा मुस्लिम क्यों होता है? क्यों महिला हिंदू बनकर नहीं रह सकती है...बदलते वक्त के साथ इसे भी बदलने की जरूरत है, ये तरीका प्राचीन और पीछे ले जाने वाला है।' 

Trending Videos
Kangana Ranaut Talks About Interfaith Marriages While Reacting To Aamir Khan-Kiran Rao’s Divorce
कंगना रणौत की पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अपने पोस्ट के आखिर में कंगना रनौत ने सवाल दागते हुए लिखा, 'अगर एक परिवार में हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, राधा स्वामी और नास्तिक साथ रह सकते हैं तो मुस्लिम क्यों नहीं? मुस्लिम से शादी के लिए एक को धर्म बदलने की जरूरत क्यों पड़ती है?' अब अभिनेत्री की इस स्टोरी पर उनके फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Talks About Interfaith Marriages While Reacting To Aamir Khan-Kiran Rao’s Divorce
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, आमिर-किरण ने 3 जुलाई को संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा था कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। दोनों ने कहा था कि, 'अपने 15 साल के खूबसूरत सफर में हमने एक साथ जीवन भर का अनुभव, आनंद और खुशी महसूस किया है। हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ बढ़ा है। अब हम अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करना चाहते हैं। अब पति-पत्नी के रूप में नहीं बल्कि एक दूसरे के को-पैरेंट्स और कारोबारी की तरह साथ रहेंगे।'

Kangana Ranaut Talks About Interfaith Marriages While Reacting To Aamir Khan-Kiran Rao’s Divorce
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों ने आगे लिखा, हम दोनों अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह शेयर करेंगे। हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता हैं, जिनका पालन-पोषण हम मिलकर करेंगे। हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हम दिल से परवाह करते हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Talks About Interfaith Marriages While Reacting To Aamir Khan-Kiran Rao’s Divorce
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

तो वहीं कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कई फिल्में हैं। उनकी फिल्म 'थलाइवी' रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा कंगना फिल्म धाकड़, तेजस और इमरजेंसी में भी नजर आएंगीं। कंगना ने पिछले दिनों फिल्म इमरजेंसी की तैयारी करते हुए फोटो साझा की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed