फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर भड़कीं कंगना रनौत, ट्वीट कर साधा निशाना

Mon, 10 Aug 2020 06:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 10 Aug 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut target Ranbir Kapoor and deepika padukone by a tweet
रणबीर कपूर, कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से वो लगातार बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों पर जमकर निशाना साध रही हैं। हाल ही में उनके निशाने पर अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आ गए। इन दोनों कलाकारों पर कंगना जमकर बरसीं।

Kangana Ranaut target Ranbir Kapoor and deepika padukone by a tweet
कंगना रनौत - फोटो : Social Media

कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कंगना ने रणबीर कपूर को स्कर्ट चेजर इंसान जबकि दीपिका पादुकोण को साइको बता डाला। कंगना के इस ट्वीट की अब खूब चर्चा हो रही है।

Kangana Ranaut target Ranbir Kapoor and deepika padukone by a tweet
कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

एक शख्स के ट्वीट पर जवाब देते हुए कंगना रनौत की टीम ने लिखा, 'रणबीर कपूर एक सीरियल स्कर्ट चेजर हैं, लेकिन कोई भी उन्हें दुष्कर्मी नहीं कहता, दीपिका मानसिक बीमारी की मरीज हैं, लेकिन कोई उन्हें साइको या विच नहीं कहता, यह नामकरण केवल सामान्य बाहरी लोगों के लिए आरक्षित है जो छोटे शहरों और विनम्र परिवारों से आते हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut target Ranbir Kapoor and deepika padukone by a tweet
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते दिनों कंगना रनौत ने सुषमा स्वराज की पहली बरसी पर आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषांगिक संगठन संस्कार भारती के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। उन्होंने इस कार्यक्रम में कहा था कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सुषमा स्वराज ने ही माफिया से मुक्त कराया था।

विज्ञापन
Kangana Ranaut target Ranbir Kapoor and deepika padukone by a tweet
कंगना रनौत - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कंगना के एक बयान से सनसनी मच गई थी। कंगना ने एक ट्वीट करते हुए कहा था कि अगर मैं अपने घर में लटकी हुई मिली भी तो समझ जाना कि मैंने आत्महत्या नहीं की है।

इस दर्द ने ऋतिक रोशन को किया परेशान, दुखी होकर बोले- बहुत लाचार महसूस कर रहा हूं
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed