फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: गांधीवादी नहीं नेतावादी हैं कंगना, बोलीं- केवल भूख हड़ताल-दांडी मार्च करके आजादी हासिल नहीं की

Fri, 09 Sep 2022 12:08 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 09 Sep 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut termed herself Netawadi not Gandhiwadi said struggles of Netaji Bose Veer Savarkar were denied
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रणौत ने खुद को 'नेतावादी' (नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अनुयायी) कहा है, न कि 'गांधीवादी' (महात्मा गांधी की अनुयायी)। गुरुवार को, कंगना दिल्ली में संशोधित राजपथ - कर्तव्य पथ के उद्घाटन में शामिल हुईं। पत्रकारों से बात करते हुए, कंगना ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीर सावरकर के संघर्षों को 'पूरी तरह से नकारा' गया है। कंगना ने यह भी कहा कि भारत ने केवल 'भूख हड़ताल और दांडी मार्च' करके आजादी हासिल नहीं की।

Kangana Ranaut termed herself Netawadi not Gandhiwadi said struggles of Netaji Bose Veer Savarkar were denied
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने हिंदी में कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि मैं नेतावादी हूं (नेताजी सुभाष चंद्रवादी हूं, गांधीवादी नहीं। हर किसी का अपना सोचने का तरीका होता है और मेरा मानना है कि संघर्ष का नेताजी और कई अन्य क्रांतिकारियों जैसे सावरकर (वीर सावरकर) जी को पूरी तरह से नकार दिया गया। केवल उस पक्ष को दिखाया गया था कि भूख हड़ताल और दांडी मार्च करके हमने आजादी हासिल की है। ऐसा नहीं है।"

Kangana Ranaut termed herself Netawadi not Gandhiwadi said struggles of Netaji Bose Veer Savarkar were denied
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने यह भी कहा, "लाखों लोगों ने बलिदान दिया। नेताजी ने विश्व युद्ध 2 में भाग लेकर भारत की विकट स्थिति को सामने लाने के लिए दुनिया भर में अभियान चलाया। उन्होंने एक सेना भी बनाई और इस प्रकार अंग्रेजों पर दबाव बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई। वह सत्ता के भूखे नहीं थे। वह आजादी के भूखे थे और उन्होंने देश को आजाद कराया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut termed herself Netawadi not Gandhiwadi said struggles of Netaji Bose Veer Savarkar were denied
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा कर्तव्य पथ के नाम पर किए गए सवाल पर कंगना ने कहा, 'ये जो रास्ता है कर्तव्य पथ, इस पर आनी वाली कई पीढ़ियां चलेंगी। अगर आप राजपथ नाम रखेंगे तो ये वैसा रास्ता होगा, ये कर्तव्य पथ है, ये मार्गदर्शन है।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed