एक बार फिर हम आपके सामने उन खबरों को लेकर हाजिर हैं जो पूरे हफ्ते सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहीं। इस हफ्ते बॉलीवुड में ऐसी कई हस्तियां रहीं जहां कुछ ने अपने बयान से ध्यान खींचा तो कुछ अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहे। वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के प्रदर्शन की बात करें तो चौथे हफ्ते भी उरी छाई रही। आगे की स्लाइड में पढ़िए बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें जिन्होंने पूरे हफ्ते खूब सुर्खियां बटोरी।
कंगना के बेबाक बयान और आकाश अंबानी की शादी सहित बॉलीवुड की इन खबरों ने पूरे हफ्ते बटोरी सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत के बेबाक बोल
फिल्म मणिकर्णिका को लेकर कंगना रनौत लगातार चर्चा में हैं। अपने बेबाक अंदाज में कंगना ने एक बार फिर से बॉलीवुड के बड़े नामों पर निशाना साधा है। कंगना ने कहा कि 'उन्हें इस बात का डर है कि मैंने नेपोटिज्म के ऊपर क्यों बोला। इस बात को आप ऐसे समझिए कि 60 बच्चों के क्लास में 59 बच्चे एक के पीछे पड़ जाएं। उसे सताने लगे तो कैसा महसूस करेंगे आप। शर्म नहीं आती है इन लोगों को कि इनमें से कई तो मेरे दादा के उम्र के हैं। मेरे पीछे इतनी बुरी तरह से पड़े हैं मैं बता नहीं सकती। मुझे तो इन लोगों के साथ काम ही नहीं करना है ये तो मैं इनके मुंह पर बोलती हूं। ये जो बॉलीवुड कर रहा है ये षड्यंत्र है। एक-एक को मैं एक्सपोज करुंगी। मैं इनकी वॉट लगा दूंगी। अभी तक मैं छोटे-मोटे मुद्दों पर बोलती रहती थी लेकिन अब मैं इनके पीछे पड़ जाऊंगी।'
200 करोड़ क्लब में शामिल हुईं 'उरी'
विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी: द सर्जिकल स्टाइक ने चौथे हफ्ते धुआंधार कमाई की है। 28 दिन में 200 करोड़ के कलेक्शन का आंकड़ा पार करने वाली ये पहली फिल्म बन गई है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, उरी ने चौथे हफ्ते कुल 29 करोड़ कमाए हैं। फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक की सच्ची घटना पर आधारित है। साल 2016 में आतंकियों ने उरी में सेना के कैम्प पर हमला किया था। इस हमले में 19 जवान शहीद हुए थे। जवाबी कार्रवाई में सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
रहमान को इस वजह से किया गया ट्रोल
संगीतकार एआर रहमान सोशल मीडिया पर तब चर्चा में आ गए जब उन्होंने अपनी बेटियों की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। इस तस्वीर में उनकी तीनों बेटियां नीता अंबानी के साथ खड़ी हैं। उनकी बेटी खतीजा रहमान ने नकाब पहना हुआ है और बाकी दो बेटियां बिना नकाब पहने हैं। इस ट्वीट पर रहमान ने लिखा है, 'मेरे परिवार की अनमोल महिलाएं खतीजा, रहीमा और सायरा, नीता अंबानी जी के साथ।' रहमान के तस्वीर डालते ही लोगों ने उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। किसी ने इसे चुनने की आजादी कहने पर आपत्ति जताई तो किसी ने मजाक उड़ाया तो किसी ने उनका समर्थन भी किया।
View this post on Instagram
Raheema ,Khatija and Ameen posing for Hello magazine 😊
A post shared by @ arrahman on
रजनीकांत की बेटी का प्री वेडिंग रिसेप्शन
रजनीकांत के बेटी सौंदर्या अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 8 फरवरी को सौंदर्या का प्री वेेडिंग रिसेप्शन हुआ। रिसेप्शन की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें सौंदर्या सिल्क की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही विशगन ने साउथ की पारंपरिक ड्रेस पहनी है। सौंदर्या और विशगन के साथ उनके पिता रजनीकांत और मां लता भी नजर आए। रजनीकांत ने बेटी के रिसेप्शन में सफेद रंग का पठानी सूट पहना। वहीं लता ग्रीन कलर की साड़ी में दिखीं। सौंदर्या के रॉयल रिसेप्शन में मेहमान नए-नवेले जोड़े को गिफ्ट देते दिख रहे हैं । रिसेप्शन में धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या भी शामिल हुईं। खबरों की मानें तो शादी 11 फरवरी को है।