फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस, डायरेक्टर के बाद अब प्रोड्यूसर बनीं कंगना रणौत, शेयर किया प्रोडक्शन हाउस का लोगो

Sat, 01 May 2021 04:58 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 01 May 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut to make her Digital Debut as a Producer, Launched 'Manikarnika Films' Logo
'मणिकर्णिका फिल्म्स' लोगो, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

लगातार बयानबाजी में घिरी रहने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी सफलताओं में एक नया आयाम जोड़ लिया है। एक्ट्रेस, डायरेक्टर के बाद अब वह बतौर प्रोड्यूसर भी अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में कंगना ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'मणिकर्णिका फिल्म्स' का लोगो साझा किया है और साथ ही अपनी पहली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' की घोषणा भी कर दी है।

Kangana Ranaut to make her Digital Debut as a Producer, Launched 'Manikarnika Films' Logo
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का लोगो लॉन्च किया है जिसमें एक दहाड़ते हुए टाइगर की तस्वीर दिखाई दे रही है। कंगना का यह पोस्ट देखते ही देखते खूब वायरल हो गया है। वहीं कुछ लोगों को यह बात गले से नीचे नहीं उतर रही है।

Kangana Ranaut to make her Digital Debut as a Producer, Launched 'Manikarnika Films' Logo
कंगना रणौत - फोटो : Instagram- @kanganaranaut

कंगना ने 'मणिकर्णिका फिल्म्स' के लोगो के साथ-साथ कैप्शन में लिखा है, 'लव स्टोरी ‘टिकू वेड्स शेरू’ के साथ डिजिटल स्पेस में डेब्यू करने जा रही हूं। मणिकर्णिका फिल्म्स का लोगो शेयर कर रही हूं। आपके आशीर्वाद और प्यार की सख्त जरूरत है।' वहीं कंगना के फैंस के साथ-साथ कई फिल्मी सितारों ने भी उन्हें बधाई दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut to make her Digital Debut as a Producer, Launched 'Manikarnika Films' Logo
कंगना रणौत - फोटो : Instagram- @kanganaranaut

कंगना ने यह भी कहा है कि वह अपने प्रोडक्शन हाउस में नए टैलंट्स को मौका देंगी और नए कॉन्सेप्ट के साथ काम करना पसंद करेंगी। कंगना का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म की ऑडियंस सामान्य सिनेमा देखने वाले ऑडियंस से आगे बढ़ चुकी है इसलिए अलग तरह की चीजें ही दिखाई जानी चाहिए। हालांकि कंगना ने अभी तक अपनी इस फिल्म के बारे में ज्यादा डीटेल्स साझा नहीं की हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut to make her Digital Debut as a Producer, Launched 'Manikarnika Films' Logo
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

बात कंगना के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी फिल्म ‘थलाइवी’ की रिलीज अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। इस बारे में जारी की गई सूचना में कहा गया कि फिल्म ‘थलाइवी’ एक बहुभाषी फिल्म है और ये सभी भाषाओं में 23 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार भी है। लेकिन, मौजूदा हालात को देखते हुए इसे सभी भाषाओं में एक साथ रिलीज करना अभी मुमकिन नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed