{"_id":"608d2387e3376c678015609c","slug":"sambhavna-seth-urges-for-hospital-bed-as-her-father-tests-positive-for-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित पिता के लिए संभावना सेठ ने लगाई मदद की गुहार, अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना संक्रमित पिता के लिए संभावना सेठ ने लगाई मदद की गुहार, अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 01 May 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संभावना सेठ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना महामारी का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। रोजाना लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। यहां तक कि लोगों को इलाज मिलने में भी कठिनाई हो रही है। वहीं टीवी और फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसकी मार देखने को मिली है। बीते दिनों कई सितारे इसके चपेट में आ गए थे। हाल ही में भोजपुरी फिल्मों की स्टार और ‘बिग बॉस’ फेम संभावना सेठ (Sambhavna Seth) के पिता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद से उन्हें इलाज नहीं मिल पा रहा है। वहीं अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है।
2 of 5
संभावना सेठ
दरअसल, संभावना ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिसपर साफ शब्दों में लिखा है कि उनके पिता कोरोना पॉजिटिव हैं और उन्हें अस्पताल में बेड नहीं मिल पा रहा है। संभावना की अपील है कि ऐसे समय में उन्हें मदद की जरूरत है ताकि उनके पिता जल्द से जल्द ठीक हो सकें।
3 of 5
संभावना सेठ
- फोटो : सोशल मीडिया
संभावना ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनके पिता दिल्ली में हैं और उन्हें तुरंत बेड की जरूरत है। 'क्या कोई दिल्ली के पीतमपुरा स्थित जयपुर गोल्डन अस्पताल में बेड दिलाने में मदद कर सकता है? दिल्ली मेरे घर से पास है। मेरे पिता कोविड संक्रमित हैं और उन्हें तुरंत बेड की जरूरत है। वो अस्पताल के बाहर मेरे भाई के साथ इंतजार कर रहे हैं।'
बता दें कि संभावना ने अपने इस ट्वीट में डॉ कुमार विश्वास और कपिल मिश्रा को भी टैग किया है। उनके ट्वीट के बाद कई फैंस ने अस्पतालों के लिंक्स भी साझा किए हैं और उनके पिता के जल्द ठीक होने की दुआएं भी दी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पति के साथ संभावना सेठ
- फोटो : social media
बता दें कि संभावना सेठ मुंबई में अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ रहती हैं। कुछ समय पहले वह राखी सावंत की मां से मिलने अस्पताल के बाहर देखी गई थीं। उन्होंने राखी की मां के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।