{"_id":"608d1cba0170b0203939a432","slug":"pooja-chopra-former-miss-india-found-as-corona-positive-being-in-quarantine-doing-social-help","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का शिकार हुईं मिस इंडिया रह चुकीं पूजा चोपड़ा, बोलीं- क्वारंटीन में रहकर कर रही लोगों की मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना का शिकार हुईं मिस इंडिया रह चुकीं पूजा चोपड़ा, बोलीं- क्वारंटीन में रहकर कर रही लोगों की मदद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 01 May 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पूजा चोपड़ा
- फोटो : Insatagram- @poojachopraofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना काल में आमलोगों के साथ-साथ कई सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। आमिर खान और अक्षय कुमार के बाद अब मिस इंडिया रह चुकीं पूजा चोपड़ा भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि वो क्वारंटीन में अकेले ही अपना ख्याल रख रही हैं। डॉक्टर की सलाह पर वो कोविड दिशा निर्देशों का पालन कर रही हैं। इसके साथ ही वह कोरोना से जंग लड़ते हुए समाजसेवा भी कर रही हैं।
2 of 5
पूजा चोपड़ा
- फोटो : Insatagram- @ poojachopraofficial
कोरोना संक्रमित पूजा चोपड़ा ने लॉकडाउन के फैसले को सही बताया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोकने ले लिए ये जरूरी है। पूजा ने बात करते हुए बताया कि 'मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं घर पर ही क्वारंटीन में हूं। हमलोग गोवा में फिल्म 'जहां चार यार' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान हमें पता चला कि हमारी को-स्टार मेहर विज को कोरोना हो गया है। हमारे प्रोडूसर ने बताया कि हम शूट बाद में करेंगे।'
पूजा ने कहा कि 'मैं मुंबई लौटने के बाद घर वालों से नहीं मिली। मैं बाहर से आई थी तो घर के लोगों से मेरा मिलना सही नहीं था। इसलिए मैं अकेले रुक गई। इस दौरान मैंने हर तरह से कोविड गाइडलाइन्स का पालन किया, लेकिन फिर भी मुझे कोरोना हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूजा चोपड़ा
- फोटो : Insatagram- @poojachopraofficial
उन्होंने कहा कि 'मैं ऐसे समय में हौसले से काम ले रही हूं। मैं सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की मदद कर रही हूं। दूसरों से भी अपील कर रहीं हूं कि लोग एक दूसरे के साथ रहें। सबकी मदद करें। ऐसे समय में हमें एकजुटता से काम लेना है।'
विज्ञापन
5 of 5
पूजा चोपड़ा
- फोटो : Insatagram- @ poojachopraofficial
वहीं, फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'हमारी फिल्म महिला केंद्रित है। इसमें हम चार लड़कियां हीरो हैं। मैं, स्वरा भास्कर, शिखा तालसनिया और मेहर विज। बहुत ही मजेदार कहानी है जिस तरह का टाइटल है। फिल्म में हम चार यूपी की लड़कियां हैं, जो बहुत अच्छी सहेलियां हैं। पूरी फिल्म इन चार किरदारों के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।