विवादों पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी
विवादों पर कंगना का बयान और शमिता शेट्टी के जन्मदिन सहित मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'एक लड़की को...' फिल्म की धीमी शुरुआत
सोनम कपूर स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में अनिल कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा धार ने किया है। फिल्म में पहली बार सोनम और अनिल साथ में हैं। फिल्म समलैंगिक विषय पर आधारित है। ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के मुताबिक फिल्म ओपनिंग डे पर 2.5 से लेकर 3 करोड़ तक कलेक्शन करने में कामयाब रही।
एक्टर जावेद जाफरी फिल्मों के अलावा सामाजिक मुद्दों पर भी लगातार अपनी राय रखते हैं। हाल ही में अलीगढ़ में महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसके बाद जावेद जाफरी ने ट्विटर पर कटाक्ष करते हुए लिखा- 'नया भारत!'
And in Aligarh UP they chanted “Mahatma Nathuram Godse Amar Rahe” after shooting the effigy of Mahatma Gandhi and distributed sweets.
— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) January 30, 2019
Naya Bharat ! https://t.co/wawZyjFVo2
शिल्पा शेट्टी की बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। शमिता ने फिल्म मोहब्बतें से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म में शमिता बेहद छोटे कपड़े और हॉट अंदाज में नजर आई थीं। इसी फिल्म से उनकी बोल्ड इमेज दुनिया के सामने आ गई थी। इसके बाद शमिता ने कई फिल्मों में काम किया।
पढ़ें: बहन की शादी के लिए शमिता शेट्टी ने छोड़ दिया था 'बिग बॉस' का घर, बोल्डनेस दिखाकर भी हुईं फ्लॉप
'उरी' की नहीं थम नहीं रफ्तार
विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। रिलीज के 21वें दिन भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। उरी ने अभी तक कुल 171 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब देखना होगा कि क्या ये 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है या नहीं। बता दें कि 25 करोड़ के बजट में बनी उरी फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'उरी' में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम और परेश रावल का मुख्य रोल है।