देशभर में कोरोनावायरस के अलावा कहीं और किसी की नजर है तो बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनावों के नतीजों पर। आज यानी दो मई को बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा की जानी है। रुझानों में यह स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि एक बार फिर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बनने जा रही है। उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं इन नतीजों को देख बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' कंगना रणौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कंगना रणौत: बंगाल चुनाव नतीजों पर भड़कीं अभिनेत्री हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले - दीदी मिर्ची लग गई क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है और इन चुनावी नतीजों पर अपनी भड़ास निकाली है। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने ममता सरकार पर तंज कसा है और उनके लिए कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के कारण ही उनकी पार्टी को जीत मिली है।
कंगना अपने ट्वीट में लिखती हैं, 'बांग्लादेशी और रोहिंग्या ममता की सबसे बड़ी ताकत हैं। जैसे ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं उससे तो यह ही लगता है कि अब वहां हिंदू बहुमत में नहीं बचे हैं। आंकड़ों के अनुसार बंगाली मुस्लिम भारत में सबसे ज्यादा गरीब और वंचित हैं जिसका फायदा वह ले रही हैं। अच्छी बात है एक और कश्मीर बन रहा है...।' कंगना का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
Bangladeshi's and Rohingyas are biggest strength of Mamata.... with the way trend is looking shows Hindus are no more majority there, and according to the data Bangali Muslims are the poorest and most deprived in whole India, good another Kashmir in the making... #Elections2021
वहीं कंगना के इस ट्वीट पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ तो कंगना का जमकर मजाक बना रहे हैं और उनके खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बंगाल में ममता दीदी की सरकार बनेगी, अगले पांच साल तक बंगाल में बीजेपी का पेला होबे।' वहीं एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला कि 'दीदी ओ दीदी इतनी मिर्ची लग रही है, अपने मालिक की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हो रही है क्या?'
दीदी ओ दीदी, इतनी मिर्ची लग रही है, अपने मालिक की बेज्जती बर्दास्त नही हो रही 🤣😂😜https://t.co/byCd0aAHUi
वहीं बीते दिनों भी कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना की क्लास लगा दी थी। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'प्रियंका चोपड़ा और आलिया की तरह आपका कोई ट्वीट नहीं मिल रहा, जिसमें परेशान भारतीयों की मदद की मांग की गयी हो। आप सिर्फ भाजपा की छवि सुधारने के लिए काम कर रही हो। यह स्वीकार करने में क्या जाता है कि इस संकट की घड़ी में सरकार विफल रही है।' इसके जवाब में कंगना कहती हैं कि 'लोगों की मदद करने का सिर्फ ट्विटर जरिया नहीं है। मैं लोगों की बेड्स, दवाइयों, वैक्सीन, ऑक्सीजन से मदद कर रही हूं।