अभिनेत्री कंगना रणौत एक के बाद एक कई फिल्मी सितारों से जुबानी जंग करने की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को अपने निशाने पर लिया है। कंगना रणौत ने उन्हें 'सॉफ्ट पॉर्न' अभिनेत्री कहा। एक बार फिर से कंगना का कहना है कि उर्मिला मातोंडकर ने उनको प्रॉस्टिट्यूट (वैश्या) और रुदाली कहा था। उस समय किसी ने भी इस बारे में आपत्ति नहीं जताई थी।
उर्मिला मातोंडकर को जवाब देने के लिए कंगना रणौत ने लिया सनी लियोनी के नाम का सहारा, कहा- 'मुझे प्रॉस्टिट्यूट बोला गया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने यह दावा ट्विटर पर किया है। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। कंगना हर मुद्दे पर अपनी राय भी ट्वीट के जरिए जाहिर करती रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उर्मिला मातोंडकर के लिए यह बात बोली है। दरअसल ट्विटर पर एक महिला ने कंगना रणौत के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने उर्मिला मातोंडकर को 'सॉफ्ट पॉर्न' अभिनेत्री कहा था।
महिला के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'तुम्हारा नारीवाद उस समय कहां चला गया था, जब उर्मिला ने मुझे रुदाली और प्रॉस्टिट्यूट कहा था। तुम्हारे जैसे फर्जी नारीवादी पूरे नारी समाज को शर्मसार करते हो। क्या तुम्हें पता है कि एक इंसान का सिर्फ भौतिक शरीर नहीं होता, बल्कि मानसिक और मनोवैज्ञानिक शरीर भी होता है, दुष्कर्म सिर्फ शारीरिक संबंध नहीं होता।' इतना ही नहीं कंगना ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पूर्व एडल्ट और अब बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का भी जिक्र किया है।

कंगना रणौत ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'उदारवादी ब्रिगेड ने एक बार एक जाने-माने लेखक की वर्चुअल लिंचिंग करके चुप करवा दिया था, जिन्होंने कहा था कि सनी लियोनी हमारी रोल मॉडल नहीं होनी चाहिए। सनी को इंडस्ट्री और भारत ने एक आर्टिस्ट के तौर पर स्वीकार किया। अचानक फर्जी नारीवादियों को अश्लील स्टार होना अपमानजनक लगने लगा है।'
Liberal brigade once virtually lynched a renowned writer in to silence for saying people like Sunny Leone should not be our role models, Sunny is accepted by the industry and entire India as an artist, suddenly fake feminists equating being a porn star to something derogatory 🙂
कंगान रणौत ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, 'मैं एक क्षत्राणी हूं। सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका सकती नहीं! राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज बुलंद करती रहूंगी। मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी! सिद्धांत के साथ नहीं कभी समझौता की हूं, ना ही कभी करूंगी!' सोशल मीडिया पर कंगना रणौत के यह सभी ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। अभिनेत्री के फैंस सहित कई सोशल मीडिया यूजर उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मैं एक क्षत्राणी हूं। सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका सकती नहीं! राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज़ बुलंद करती रहूंगी। मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी! सिद्धांत के साथ नहीं कभी समझौता की हूं नहीं कभी करूंगी! जय हिंद ।
पढ़ें: टूटती हिम्मत के वक्त ऐसे मिला हौसला और असली ताकत, नंबन वन बनने की कहानी, दीपिका की जुबानी