फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटती हिम्मत के वक्त ऐसे मिला हौसला और असली ताकत, नंबन वन बनने की कहानी, दीपिका की जुबानी

Thu, 17 Sep 2020 03:21 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 17 Sep 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone talk about her filmy career in bollywood film Cocktail was her turning point in career
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका पादुकोण को मौजूदा समय में हिंदी फिल्मों की नंबर वन अभिनेत्री माना जाता है। इसकी वजह है कि उन्होंने रामलीला, पद्मावत, चेन्नई एक्सप्रेस, ये जवानी है दीवानी जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया और दर्शकों के साथ समीक्षकों का भी दिल जीता। वैसे तो दीपिका के फिल्मी करियर में उनके खाते में कई बड़ी बड़ी फिल्में जुड़ी हुई हैं लेकिन वह अपने करियर की सबसे खास फिल्म 'कॉकटेल' को मानती हैं। दीपिका के हिसाब से 'कॉकटेल' ही ऐसी फिल्म है जिसने उन्हें एक कलाकार के रूप में उभरने में मदद की।

Deepika Padukone talk about her filmy career in bollywood film Cocktail was her turning point in career
कॉकटेल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में टीवी पर प्रसारित हुए एक कार्यक्रम में दीपिका ने बताया है कि जब उन्हें फिल्म 'कॉकटेल' ऑफर हुई तब उनके लिए वह समय उनके करियर के ग्राफ के हिसाब से बहुत निचले स्तर पर था। वह ऐसा समय था जब उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं था और वह अपने करियर के साथ प्रयोग करने के लिए आजाद थीं। इस बेफिक्री का उन्होंने पूरा फायदा उठाया और कैमरे के सामने दिल खोलकर अभिनय किया। यही वह क्षण था जहां से दीपिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दीपिका बताती हैं कि यही एक ऐसी फिल्म रही जिसने उन्हें एक कलाकार के रूप में उभरने में मदद की।

Deepika Padukone talk about her filmy career in bollywood film Cocktail was her turning point in career
दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका अपनी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' के बारे में कहती हैं कि यह उनकी पहली फिल्म जरूर थी लेकिन यहां से उन्हें लोगों ने इतना जाना नहीं। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट रही मगर इसमें उनके काम को ज्यादा तवज्जो नहीं मिली और ना ही उनके बारे में कुछ लिखा गया। वह 'कॉकटेल' ही थी जहां से लोगों ने उन्हें पहचानना शुरू किया और उनके बारे में आर्टिकल भी लिखे जाने लगे। दीपिका के साथ फिल्म 'लव आज कल' में काम कर चुके लेखक और निर्देशक इम्तियाज अली ने भी कहा है कि शुरुआती दौर में दीपिका के अंदर आत्मविश्वास की कमी थी। लेकिन, जब उन्होंने काम करते-करते अपने आप में सुधार लाना शुरू किया तो वह एकदम अतुल्य था। इम्तियाज बताते हैं कि उन्होंने इससे पहले कभी किसी में इतना सुधार होते हुए नहीं देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone talk about her filmy career in bollywood film Cocktail was her turning point in career
ओम शांति ओम - फोटो : file photo

दीपिका देश के जाने-माने बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। प्रकाश ने अपनी बेटी को एक एथलीट के रूप में ही पाला पोसा। फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपने करियर की शुरुआत करने से पहले दीपिका एक एथलीट की ही जिंदगी जीती थीं। वह बताती हैं कि फिल्मों में आने से पहले वह ज्यादा बातचीत में भरोसा नहीं करती थीं। दोस्तों के साथ उठना बैठना, देर रात बाहर रहना, टीवी देखना, फिल्में देखना, यह सब करने की मनाही थी। खेल लोगों को अनुशासन में रहना और बलिदान देना सिखाते हैं। दीपिका भी राज्य स्तर पर बैडमिंटन खेलीं लेकिन उन्हें जल्द ही पता चल गया था कि वह किसी और काम के लिए बनी हैं। 16 साल की उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और आज हिंदी सिनेमा में वह उस मुकाम पर हैं जहां पहुंचने का हर अभिनेत्री सपना देखती है।

विज्ञापन
Deepika Padukone talk about her filmy career in bollywood film Cocktail was her turning point in career
फिल्म 83 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब दीपिका एक अभिनेत्री के साथ फिल्म निर्माता भी बन गई हैं। इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'छपाक' में उन्होंने अभिनय किया है, साथ ही वह इसकी निर्माता भी रहीं। आने वाले समय में वह कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' में कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। यह फिल्म बनकर तैयार हो गई है, बस सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार है। फिलहाल वह गोआ में हैं और शकुन बत्रा की अगली रोमांटिक ड्रामा फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। उनके साथ इस फिल्म में युवा अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका का नाम हॉलीवुड की फिल्म 'द इंटर्न' के हिंदी रिमेक और नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली प्रभास की अगली फिल्म से भी जुड़ा हुआ है।

पढ़ें: कमल हासन ने किया अपनी 232वीं फिल्म का एलान, इस उभरते निर्देशक को मिली फिल्म की कमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed