फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस में कंगना रणौत ने अब करीना कपूर को लिया निशाने पर, सारा अली खान के ब्रेकअप के लिए बताया जिम्मेदार

Thu, 17 Sep 2020 02:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 17 Sep 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut slams kareena kapoor for sushant singh Rajput and Sara Ali Khan break up
सारा, सुशांत, कंगना, करीना - फोटो : twitter@BiggBoss, instagram/kareenakapoorkhan, instagram/kanganaranaut

कंगना रणौत एक के बाद एक बॉलीवुड के कई बड़े नामों पर हमला जारी रखे हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उन्होंने 'मूवी माफिया' और बॉलीवुड के एक 'गैंग' को जिम्मेदार बताया था। जया बच्चन, उर्मिला मातोंडकर के बाद अब कंगना ने करीना कपूर को निशाने पर लिया है। 

Kangana Ranaut slams kareena kapoor for sushant singh Rajput and Sara Ali Khan break up
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaDaily

दरअसल कंगना रणौत ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। अभिनेत्री ने एक बार फिर से 'मूवी माफिया' और मीडिया के एक हिस्से को सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत के ब्रेकअप के लिए भी करीना कपूर जिम्मेदार हैं।

Kangana Ranaut slams kareena kapoor for sushant singh Rajput and Sara Ali Khan break up
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुशांत केस का जिक्र करते हुए कंगना कहती हैं, "ये जो बड़े बड़े 'मूवी माफिया' हैं, जिन्होंने भी सुशांत सिंह राजपूत को सताया है, उन्हें बैन कर दिया था, मैंने इस 'मूवी माफिया' का जिक्र पहले भी किया था। कुछ प्रोडक्शन हाउसेस हैं जिन्होंने उसे निशाना बनाया। उसको बैन कर दिया गया।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut slams kareena kapoor for sushant singh Rajput and Sara Ali Khan break up
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

कंगना आगे कहती हैं, 'मीडिया का भी एक हिस्सा है जिसने उसके (सुशांत सिंह राजपूत) चरित्र पर हमला किया। उस पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसे एकदम से साइडलाइन कर दिया। जब वो सारा को डेट कर रहा था तब वो (मूवी माफिया) इसमें जुटे थे कि कैसे उनका ब्रेकअप हो जाए। यही नहीं करीना का बयान भी है, जिसमें वो कहती हैं कि अपने डेब्यू हीरो को कभी डेट मत करना। खुलेआम बदनाम करने की कोशिश होती है।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut slams kareena kapoor for sushant singh Rajput and Sara Ali Khan break up
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

बता दें कि करीना कपूर से एक शो में पूछा गया था कि वो सारा अली खान को क्या सलाह देना चाहेंगी? इस पर करीना कहती हैं कि 'अपने डेब्यू हीरो को डेट मत करना।' सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत थे। सुशांत के दोस्त सैमुअल हॉकिप ने खुलासा किया था कि दोनों उस वक्त एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed