अभिनेता ऋतिक रोशन का नाम इस समय जाने माने फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी की एक कॉमेडी फिल्म से जोड़ा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म की पटकथा पर रोहित की टीम काम कर रही है और एक कहानी रोहित ने ऋतिक को भी सुनाई है। यह कहानी ऋतिक को पसंद आ गई है और वह रोहित के साथ काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। यह सौदा लिखित में होते ही जल्द इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी की जा सकेगी।
रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म से जुड़ा ऋतिक रोशन का नाम, जानिए वायरल खबर की पूरी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेट्टी फिलहाल अपनी मशहूर फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' और 'सिंघम' की अगली फिल्मों पर ध्यान दे रहे हैं। उनकी टीम लगातार खोज रही है कि 'गोलमाल 5' और 'सिंघम 3' के लिए एक अच्छी कहानी क्या हो सकती है? इसी बीच उनके दिमाग से निकली है यह एक कॉमेडी फिल्म। रोहित को लगा कि यह फिल्म ऋतिक रोशन के लिए ठीक रहेगी और वह इसी विचार के साथ ऋतिक से जा मिले।
कमाल तो तब हो गया जब ऋतिक को यह विचार अच्छा लगा और उन्होंने रोहित के साथ काम करने के लिए हामी भर ली। लेकिन लिखित में अभी कुछ तय नहीं हुआ है। इधर, अमर उजाला ने इस खबर की पुष्टि के लिए ऋतिक के प्रवक्ता से बात की। वहां से सुनने में आया कि हो सकता है कि ऋतिक इस तरह के किसी भी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हों लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी अपनी टीम को नहीं दी है।
इससे पहले ऋतिक का नाम कई और फिल्मों से भी जुड़ चुका है। कल एक्शन के लिए था, आज कॉमेडी के लिए है तो हो सकता है कि कल एक हॉरर फिल्म के लिए भी हो। फिलहाल, इसके बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की जा सकती क्योंकि ऋतिक की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं है। ऋतिक की पिछली रिलीज हुई दोनों फिल्मों 'सुपर 30' और 'वॉर' के बाद उनकी बहुत सराहना हुई है। अब आगे आने वाली फिल्मों में दर्शकों को ऋतिक से कुछ ज्यादा की ही आशा होगी।
फिलहाल तो उनका नाम यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही एक फिल्म से जुड़ा हुआ है जिसे 'वॉर' फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ही निर्देशित करेंगे। हालांकि, इस प्रोजेक्ट का फैसला तो यशराज फिल्म्स ही यश चोपड़ा की जयंती यानी 27 सितंबर को करेगा। बात तो काफी समय तक ऋतिक की 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक को लेकर भी चलती रही लेकिन तमाम उठा पटक के बाद सब कुछ निराधार ही साबित हुआ।
पढ़ें: रवि किशन के सपोर्ट में उतरे भोजपुरी सितारे, निरहुआ का और आम्रपाली दुबे ने साधा जया बच्चन पर निशाना