सब्सक्राइब करें

तोड़फोड़ के 6 महीने बाद ऑफिस पहुंची कंगना रणौत, तस्वीर साझा कर कहा- मेरा दिल टूट गया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 02 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut heartbroken as she visits her demolished Mumbai office, shares before and after pics
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर अपने बयानों और तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना अपने मुंबई वाले ऑफिस मर्णिकर्णिका पहुंची थीं। उन्होंने अपने ऑफिस की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने अपने दिल की बात भी कही। बता दें कि बीएमसी ने पिछले साल 2020 में सितंबर में कंगना के मुंबई वाले ऑफिस में तोड़फोड़ की थी।

Kangana Ranaut heartbroken as she visits her demolished Mumbai office, shares before and after pics
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

इन तस्वीरों में दिख रहा है कि 6 महीने बाद भी उनके ऑफिस की हालत वैसी ही है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने बताया कि उनका दिल एक बार फिर टूट गया है। कंगना ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मैं अपने घर पर मीटिंग्स कर रही हूं, अक्षत रणौत जिन्होंने मेरे साथ 'मर्णिकर्णिका फिल्म्स' की स्थापना की वो मेरे ऊपर दायर सभी 700 मामलों को अकेले संभाल रहे हैं। आज उन्होंने जोर देकर ऑफिस में मीटिंग करने के लिए कहा, मैं इस बात के लिए तैयार नहीं थी और मेरा दिल फिर से टूट गया'।



 

Kangana Ranaut heartbroken as she visits her demolished Mumbai office, shares before and after pics
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बता दें कि 9 सितंबर 2020 को मुंबई में कंगना रणौत के इस ऑफिस को अवैध तरीके से बना हुआ बताकर बीएमसी ने तोड़ फोड़ की थी। इसे लेकर काफी हंगामा भी खड़ा हुआ था। इसके बाद कंगना ने इस मामले को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद उसी दिन हाई कोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut heartbroken as she visits her demolished Mumbai office, shares before and after pics
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

इतना ही नहीं नंवबर में हाई कोर्ट ने कहा था कि बीएमसी की कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण रवैये से की गई थी। इसके साथ ही  बीएमसी को अभिनेत्री के ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए हर्जाना देने की बात कही गई थी, जिसके बाद कंगना ने 2 करोड़ के मुआवजे की मांग की थी। बता दें कि कंगना का ये ऑफिस उनका सपना था और उन्होंने 48 करोड़ रुपये में इसे खरीदा था।

विज्ञापन
Kangana Ranaut heartbroken as she visits her demolished Mumbai office, shares before and after pics
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत बहुत जल्द फिल्म 'तेजस' और 'धाकड़' में नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं वो तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed