बॉलीवुड में दो सेलिब्रिटीज के बीच तनातनी होनी कोई नई बात नहीं है। जब बात करण जौहर और कंगना रणौत की आती है तो इन दोनों के लड़ाई के किस्से तो बहुत पुराने हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत एक बार फिर करण जौहर को लताड़ लगाने के लिए चर्चा में हैं। अक्सर इंडस्ट्री पर निशाना साधने की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली कंगना ने फिर करण पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसके कारण वह फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। करण जौहर के एक बयान पर तंज कसते हुए कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है, जो काफी वायरल हो रही है।
Karan Johar vs Kangana Ranaut: करण जौहर ने हिंदी को कहा 'डाउनमार्केट', कंगना ने लगाई फटकार, कहा- काफी हद तक..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण की बात पर कंगना का पलटवार
कंगना और करण जौहर एक-दूसरे के ऊपर कई मौकों पर निशाना साधते दिखाई पड़ते हैं। एक बार फिर कंगना ने करण के एक बयान को उठाते हुए उन पर निशाना साधा। दरअसल, करण ने अपनी किताब 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' में एक वाकये का जिक्र करते हुए बताया था कि वह आदित्य चोपड़ा को बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। इसकी वजह बहुत ही चौंकाने वाली थी। करण आदित्य को इसलिए पसंद नहीं करते थे क्योंकि वह हिंदी में बात नहीं कर पाते थे। इतना ही नहीं करण ने अपनी किताब में यह भी लिखा था कि बचपन में उन्हें हिंदी डाउन मार्केट लगती थी।
करण की लगाई क्लास
अक्सर विवादित बयान देने के चलते सुर्खियों में रहने वाली कंगना करण को टारगेट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। एक बार फिर अपनी धाकड़पंती दिखाते हुए कंगना ने एक पोर्टल में प्रकाशित हुई खबर का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए करण पर तंज कसा। उन्होंने करण की किताब में छपी इस बात को टारगेट करते हुए लिखा,'मैं किसी व्यक्ति विशेष से नहीं लड़ती। मैं मानसिकता से लड़ती हूं... और मैंने काफी हद तक छोटे शहर के हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ इस तरह के सोच का मुकाबला किया है।'
पिछले दिनों भी साधा था करण पर निशाना
कंगना और करण के बीच का विवाद 'कॉफी विद करण' में सामने आया था। कंगना ने शो में हिस्सा लिया था और उन्होंने उसी दौरान करण को नेपो किंग होने का आरोप लगाया था। कंगना ने पिछले दिनों इंस्टा स्टोरी साझा करते हुए करण के शो को फिर टारगेट किया था। अभिनेत्री ने करण को 'पापा जो' बुलाते हुए पुराना एपिसोड याद दिलाया, जिसमें उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक किया था और करण को घर में घुस कर मारा था। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना इस समय पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग करने में बिजी हैं। इसके अलावा अभिनेत्री के पास फिल्म 'तेजस', 'टीकू वेड्स शेरू' और 'सीता' भी है।