सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

2 साल पहले कंगना रनौत ने जिन्हें बताया था सबसे बड़ा 'दुश्मन', अब उनके साथ करना चाहती हैं काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 17 Jan 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut wants to work with salman khan
kangana ranaut - फोटो : file photo
अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' काफी चर्चा में हैं। इन दिनों कंगना सहित फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मणिकर्णिका के प्रमोशन में जुटी हुई है। फिल्म के प्रमोशन के लिए कगंना रनौत अलग-अलग तरीके भी अपना रहीं है। इस बीच उन्होंने बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। 
Trending Videos
Kangana Ranaut wants to work with salman khan
salman khan
अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार, कगंना रनौत ने एक मीडिया इवेंट में कहा है कि सलमान खान मेरे अच्छे दोस्त हैं, अगर मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिले तो मैं जरूर करना चाहूंगी। गौरतलब है कि करीब 2 साल पहले करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में कंगना ने कहा था कि वह किसी बॉलीवुड के किसी भी खान के साथ काम नहीं करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut wants to work with salman khan
Kangana Ranaut - फोटो : news18
अब लग रहा है कि बैक टू बैक फिल्में फ्लॉप होने की वजह से कंगना रनौत ने अपना इरादा बदल दिया है। इसके अलावा कंगना रनौत ने सीबीएफसी के अध्यक्ष और संगीत लेखक प्रसून जोशी के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने प्रसून सर के साथ पहली बार काम किया मुझे अच्छा लहा, ऐसे ही में सलमान खान के साथ काम करना चाहती हूं। गौरतलब है कि प्रसून जोशी ने फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' के लिए गाने लिखे हैं। वहीं कंगना से पहले फिल्म में झलकारी बाई की किरदार कर रहीं टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी हाल में अमर उजाला से बात करते हुए सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। 
Kangana Ranaut wants to work with salman khan
ankita lokhande - फोटो : file photo
अंकिता लोखंडे ने कहा- सलमान खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं आने वाले समय में उनके साथ काम करना चाहती हूं। मुझे उनकी एक्टिंग से लेकर उनका स्टाइल सब बहुत पसंद हैं। अंकिता लोखंडे फिल्म मणिकर्णिका के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड की क्वीन यानि कंगना रनौत रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Kangana Ranaut wants to work with salman khan
ankita lokhande - फोटो : file photo
अंकिता झलकारी बाई की भूमिका में दिखेंगी। झलकारी बाई रानी लक्ष्मीबाई की सेना की एक दमदार योद्धा रही हैं। बाद में वो रानी की दोस्त और सलाहकार भी बन जाती हैं। झलकारी बाई की बहादुरी के कई किस्से हैं और रानी लक्ष्मीबाई की तरह ही उनकी भी मूर्तियां बनीं। जो फिल्म में दिखाया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed