फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थलाइवी: अपनी ही फिल्म देख प्रभावित हुईं कंगना रणौत, बोलीं- ये मेरे करियर की सबसे बेस्ट फिल्म

Mon, 06 Sep 2021 12:30 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 06 Sep 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut watched her upcoming film thalaivi called it best film of her career
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'थलाइवी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता की जिंदगी पर बनी इस फिल्म की काफी समय से चर्चा हो रही है। इस फिल्म में कंगना ने जयललिता का किरदार निभाया है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी पहले रिलीज किया गया था और ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। ये फिल्म पहले 23 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज रोक दी गई थी।



थलाइवी है कंगना के करियर की बेस्ट फिल्म

अब ये फिल्म 10 सितंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है। वहीं कंगना ने खुद अपनी फिल्म देख ली है और बताया है कि ये फिल्म उनके करियर की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्म में से एक है। बता दें कि कंगना अपनी फिल्म के प्रमोशन का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने पहली बार फिल्म को हिंदी वर्जन में देखा।

Kangana ranaut watched her upcoming film thalaivi called it best film of her career
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने इंस्टाग्राम पर थलाइवी का पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'थलाइवी देखने का अनुभव शानदार रहा, ये मेरे करियर की सबसे बेस्ट फिल्म है'। एक और पोस्ट साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'थलाइवी एक सिनेमा हॉल में एक्सपिरियंस करने वाली फिल्म है, मुझे उम्मीद है कि हिंदी मल्टीप्लेक्स भी इसे चलाएंगे। मुझे विश्वास है कि ये फिल्म दर्शकों को थिएटर में वापस ले आएगी'। 




 

Kangana ranaut watched her upcoming film thalaivi called it best film of her career
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बता दें कि इससे पहले मल्टीप्लेक्स सिनेमा के मालिकों ने फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी थी जिस पर अभिनेत्री ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा था ‘इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे का साथ दें। कुछ ऐसी फिल्में हैं जो थिएटर में रिलीज होने का दम रखती हैं लेकिन उन्हें सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जा रहा है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut watched her upcoming film thalaivi called it best film of her career
कंगना रणौत - फोटो : ANI

कंगना रणौत ने मल्टीप्लेक्स सिनेमा के मालिकों पर गैंगअप करने का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि फिल्म के निर्माताओं ने काफी चीजों के लिए समझौता करते हुए ‘थलाइवी’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने का रिस्क लिया है और ये सिर्फ लोगों के प्यार से ही मुमकिन हो पाया है’। 

विज्ञापन
Kangana ranaut watched her upcoming film thalaivi called it best film of her career
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि थलाइवी के अलावा कंगना फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' में  भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कंगना देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर भी फिल्म इमरजेंसी में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म की तैयारी की जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed