फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना ने सुनाई अपने मम्मी-पापा की लव स्टोरी, तस्वीरें शेयर कर दी शादी की सालगिरह पर बधाई

Wed, 19 Apr 2023 12:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 19 Apr 2023 12:48 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut wishes marriage anniversary to Her parents Emergency Actress Writes beautiful note for both
कंगना रणौत ने अपने पेरेंट्स के लिए लिखा नोट - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस इस प्लेटफॉर्म पर अपनी फिल्मों और काम से इतर अपने परिवार से जुड़ी तमाम जानकारियां भी शेयर करती नजर आती हैं। आज कंगना रणौत के माता-पिता की एनिवर्सरी है। इस मौके पर कंगना ने दोनों की तस्वीर शेयर कर बधाई संदेश लिखा है। कंगना रणौत ने अपने माता-पिता की पुरानी तस्वीर साझा की है।


Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1 Collection: सलमान खान के लिए ये है असली चुनौती, जानिए ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय

Kangana Ranaut wishes marriage anniversary to Her parents Emergency Actress Writes beautiful note for both
कंगना रणौत ने अपने पेरेंट्स के लिए लिखा नोट - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में पर दो पोस्ट साझा किए हैं। पहली पोस्ट में कंगना ने अपने माता-पिता की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो साझा की है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, 'मम्मा को प्यार करने के लिए शुक्रिया पापा। आपने सबके खिलाफ जाकर आज के दिन मम्मी से शादी की। यहां तक की नाना के खिलाफ जाकर भी। आप दोनों की लव स्टोरी मेरी फेवरेट लव स्टोरी है।'

Kangana Ranaut wishes marriage anniversary to Her parents Emergency Actress Writes beautiful note for both
कंगना के चाचा-चाची - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने अपने मम्मी-पापा की एक अन्य फोटो भी साझा की है। इसमें दोनों पहाड़ पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, 'आप दोनों को शादी की सालगिरह की बहुत बहुत बधाई! मम्मा कहती हैं कि 'अगर मेरे सात जन्म हों तो मैं चाहती हूं कि हर जन्म में तुम्हारे पापा ही मेरे पति हों। इसी तरह मैं भी चाहती हूं कि मेरे हर जन्म में आप दोनों ही मेरे मम्मी-पापा बनें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut wishes marriage anniversary to Her parents Emergency Actress Writes beautiful note for both
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने चाचा-चाची को भी शादी की सालगिरह की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'चाचा और चाची की अरेंज मैरिज हुई। लेकिन, बाद में दोनों ने एक-दूसरे को प्यार से बबलू और बबली कहकर पुकारना शुरू कर दिया। सच में शादियां स्वर्ग में तय होती हैं।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut wishes marriage anniversary to Her parents Emergency Actress Writes beautiful note for both
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी का रोल अदा करती दिखेंगी। फिल्म देश में लगे आपातकाल पर आधारित है। कंगना के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे।
Chandrabose: स्पीच ना देने के ऑस्कर के रवैये पर चंद्रबोस का बड़ा बयान, कहा- मेरे 'नमस्ते' ने रचा इतिहास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed