{"_id":"589181a44f1c1bf13ee801f1","slug":"kangana-takes-a-dig-at-deepika-priyanka-s-hollywood-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कोई बेवकूफ ही होगा जो इस वक्त हॉलीवुड में काम करेगा' क्यों बोली हीरोइन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कोई बेवकूफ ही होगा जो इस वक्त हॉलीवुड में काम करेगा' क्यों बोली हीरोइन?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
आज जहां प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं, वहीं कंगना रानौत ने कहा है कि कोई बेवकूफ ही होगा जो इस वक्त हॉलीवुड में जाकर काम करेगा।
Trending Videos
इस हीरोइन ने प्रियंका, दीपिका पर कसा तंज, 'कोई बेवकूफ ही होगा जो इस वक्त हॉलीवुड में काम करेगा'
2 of 5
कंगना ने ये बयान हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान दिया जब उनसे पूछा गया कि क्या वो हॉलीवुड में काम करना चाहेंगी। इस पर कंगना ने कहा, 'कोई बेवकूफ ही होगा जो इस वक्त हॉलीवुड का रुख करेगा क्योंकि वहां डिजिटल मीडिया के आ जाने से थियेटर बिजनेस लुढ़कता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ आज एशिया उस जगह पर है जहां 15 साल पहले हॉलीवुड था। जबकि यहां बॉलीवुड में मनोरंजन के लिए काफी फायदेमंद स्कोप है अभी। तो ये सब लालच है और मैं इसके जाल में नहीं फंसने वाली।'
विज्ञापन
विज्ञापन
इस हीरोइन ने प्रियंका, दीपिका पर कसा तंज, 'कोई बेवकूफ ही होगा जो इस वक्त हॉलीवुड में काम करेगा'
3 of 5
कंगना ने आगे कहा कि वो विदेशों की फिल्मों में काम करके वहां की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान नहीं देंगी। हाालंकि वो दुनियाभर के सिनेमा के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उनका मानना है कि फिल्म ऐसी होनी चाहिए जो हमारे देश में रोजगार भी लाए और पैसा भी। इसलिए वो किसी और इंडस्ट्री के साथ काम नहीं करना चाहती।
इस हीरोइन ने प्रियंका, दीपिका पर कसा तंज, 'कोई बेवकूफ ही होगा जो इस वक्त हॉलीवुड में काम करेगा'
4 of 5
बता दें कि हाल ही में दीपिका की हॉलीवुड फिल्म 'xXx'रिलीज हुई थी और अब प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' भी रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा हॉलीवुड की एक टेलेंट एजेंसी ने सोनम कपूर को भी एक इंटरनेशनल फिल्म के लिए साइन किया है, जबकि हाल ही में जैक्लीन फर्नांडिस की भी एक हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
इस हीरोइन ने प्रियंका, दीपिका पर कसा तंज, 'कोई बेवकूफ ही होगा जो इस वक्त हॉलीवुड में काम करेगा'
5 of 5
- फोटो : getty images
कंगना की फिल्म की बात करें तो जल्द ही वो विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी हैं। फिल्म में तीनों के बीच काफी हॉट और रोमांटिक सीन हैं जिन्होंने ट्रेलर रिलीज होने पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।