{"_id":"6734976bb068a3fef1016bb0","slug":"kanguva-actress-disha-patani-says-about-japanese-anime-and-korean-content-details-inside-2024-11-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Disha Patani: कोरियाई सिनेमा की फैन निकलीं दिशा पाटनी, कंटेंट को लेकर कही यह बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Disha Patani: कोरियाई सिनेमा की फैन निकलीं दिशा पाटनी, कंटेंट को लेकर कही यह बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 13 Nov 2024 05:43 PM IST
सार
दिशा पाटनी जल्द ही कंगुवा में नजर आने वाली है। यह उनकी पहली तमिल फिल्म है। इस फिल्म में वह सूर्या के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में दिशा ने कोरियाई कंटेंट को लेकर खुलकर बात की।
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाने के बाद अब दिशा पटानी तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म का नाम कंगुवा है, जिसमें सूर्या मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक बातचीत में दिशा ने जापानी एनीमे और कोरियाई संस्कृति के प्रति अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त कीं।
2 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@dishapatani
सोशल मीडिया पर दिखता है कोरियाई प्रेम
सोशल मीडिया पर दिशा को फॉलो करने वालों को यह बात अच्छी तरह से पता है कि उन्हें एनीमे (फिल्म और टेलीविजन एनीमेशन की जापानी शैली) कितना पसंद है। उन्हें अक्सर वीकएंड पर एनीमे देखते हुए और कोरियाई पॉप बैंड ईएक्सओ के काई के गानों पर वर्कआउट करते हुए देखा जाता है।
3 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : PTI
एनीमे को लेकर कही यह बात
दिशा को एनीमे की भावनात्मकता काफी आकर्षित करती है, लेकिन उनका मानना है कि दक्षिण कोरिया से आने वाले कंटेंट बॉलीवुड से बहुत प्रेरित होता है। उन्होंने कहा, "मैं बचपन में एनीमे और ड्रैगनबॉल्ज जैसी चीजें देखते हुए बड़ी हुई हूं। एनीमे मुझे रोमांचित करता है। हालांकि, अधिकांश एनीमे में भावनात्मक जुड़ाव अवास्तविक सा लगता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : PTI
पसंद है कोरिया की संस्कृति
उन्होंने कहा, "कोरिया फिल्म निर्माण, सीरीज और रोमांस के मामले में बहुत बढ़िया है। मुझे लगता है कि जब आप इसे देखते हैं तो लगता है कि इसमें बहुत कुछ बॉलीवुड से लिया गया है। मुझे उनका संगीत, फैशन, संस्कृति और इससे जुड़ी हर चीज बहुत पसंद है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।