फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanika Kapoor Wedding: शादी के बंधन में बंधे कनिका कपूर और गौतम, सामने आई सिंगर की पहली वेडिंग फोटो

Sat, 21 May 2022 12:26 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 21 May 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Kanika kapoor and gautam wedding photo viral on social media
कनिका कपूर, गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम

'बेबी डॉल' गाने से घर घर में मशहूर हुई सिंगर कनिका कपूर शादी के बंधन में बंध गई हैं। कनिका और गौतम की शादी की रस्में लंदन में हो रही हैं और लंदन से कपल की पहली वेडिंग फोटो भी सामने आ गई है, जिसमें दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। कनिका दुल्हन के रूप में कहर ढा रह हैं तो वहीं दूल्हे राजा गौतम भी अपनी पत्नी कनिका को लुक्स के मामले में कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Kanika kapoor and gautam wedding photo viral on social media
कनिका कपूर, गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम

कनिका कपूर और गौतम ने 20 मई को सात फेरे लिए हैं। शादी में कनिका ने पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसमें वह कमाल की लगीं। सिंगर के लहंगे पर सफेद कढ़ाई का वर्क किया है। उन्होंने अपना लुक भारी ज्वैलरी और मेकअप से पूरा किया है। वहीं, गौतम लाइट पिंक कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने मैचिंग पकड़ी पहनी है और गले में डार्क कलर की माला पहनी है।

Kanika kapoor and gautam wedding photo viral on social media
कनिका और गौतम - फोटो : Instagram

कनिका कपूर ने अपनी मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अपनी हल्दी सेरेमनी में कनिका ने खूब धमाल मचाया था। वह अपने पति गौतम के साथ खूब नाची थीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा था, 'जी, आई लव यू सो मच।' इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कपल को नया जीवन शुरू करने पर बधाई दी थी। मशहूर कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, दोनों को बहुत- बहुत बधाई, ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanika kapoor and gautam wedding photo viral on social media
कनिका और गौतम - फोटो : Instagram
बता दें कि कनिका कपूर के पति गौतम एनआरआई बिजेनसमैन हैं। कनिका की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी एनआरआई राज चंदौक से हुई थी। लेकिन दोनों ने तलाक ले लिया था। शादी के बाद उनके तीन बच्चे अयान, समारा और युवराज हैं। कनिका पहले पति से तलाक लेने के बाद ही मुंबई आई थीं और अपना गाना 'जुगनी जी' रिलीज किया। इस गाने ने कनिका की किस्मत पलट दी और आज वह मशहूर सिंगर में शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed