फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

300 से ज्यादा लोगों से मिली थीं कनिका कपूर, पिता ने कोरोना से संक्रमित बेटी के बारे में किया बड़ा खुलासा

Fri, 20 Mar 2020 06:45 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 20 Mar 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Kanika Kapoor father reveal she meet more than 300 people during affected covid 19 Coronavirus
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद से ही हर जगह हड़कंप सा मच गया है। वह हाल ही में लंदन से लौटी थीं, इसके बाद वह लखनऊ में आयोजित एक पार्टी में पहुंचीं। यहां देश की मशहूर हस्तियां भी शामिल थीं। ऐसे में पार्टी में मौजूद अन्य लोगों के संक्रमित होने का डर बना हुए हैं। इस बीच कनिका कपूर के पिता राजीव कपूर ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। 

Kanika Kapoor father reveal she meet more than 300 people during affected covid 19 Coronavirus
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बेटी कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रिमत होने पर राजीव कपूर ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि कनिका कपूर लंदन से वापस लौटने के बाद केवल लखनऊ की पार्टी में ही नहीं बल्कि वह इसके अलावा अन्य तीन-चार पार्टियों का हिस्सा थीं। राजीव कपूर के अनुसार इन तीन-चार पार्टियों में कनिका कपूर करीब 300-400 लोगों से मिलीं। 

Kanika Kapoor father reveal she meet more than 300 people during affected covid 19 Coronavirus
बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

वहीं दूसरी ओर जब कनिका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह लंदन आने के बाद किसी भी पार्टी में नहीं गईं। राजीव कपूर के मुताबिक कनिका के कोरोना संक्रमित होने पर अब उनके पूरे परिवार का टेस्ट होगा। उनके परिवार में कुल छह लोग हैं जिनका अब टेस्ट होगा। गौरतलब है कि कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। इस दौरान वह कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanika Kapoor father reveal she meet more than 300 people during affected covid 19 Coronavirus
सिंगर कनिका कपूर। - फोटो : amar ujala

कनिका कपूर जितनी पार्टी में शामिल हुईं उनसे में एक पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी हिस्सा थे। हालांकि कनिका कपूर कोरोना संक्रिमत होने पर दुष्यंत सिंह ने तुरंत अपने कोरोना टेस्ट करनाया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बात की जानकारी दुष्यंत सिंह के सचिव नीलू श्रीवास्तव ने दी। दुष्यंत लखनऊ से दिल्ली जाने के बाद संसद गए थे और कई नेताओं से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
Kanika Kapoor father reveal she meet more than 300 people during affected covid 19 Coronavirus
Kanika Kapoor and Annabel - फोटो : instagram

वहीं बात करें भारत में फैले कोरोना वायरस की तो अब इस खतरनाक वायरस के संक्रमित होने वालों की संख्या 225 से पार हो गई हैं। कई राज्य सरकारों ने मॉल्स बंद करने और भीड़-भाड़ वाले जगहों में लोगों के ना जनाने के निर्देश दिया हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कुल संक्रमित मामले 223 तक पहुंच गए हैं। इनमें 32 विदेशी नागरिक हैं। 

पढ़ें: 'बेबी डॉल' से लेकर 'देसी लुक' तक, कनिका कपूर ने इन शानदार गानों से बटोरीं सुर्खियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed