{"_id":"5f5c42acf71a6b6c6717fbb2","slug":"kannada-actor-sanjjanaa-galrani-refuses-to-undergo-dope-test-later-agreed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स मामले में गिरफ्तार इस अभिनेत्री ने डोप टेस्ट कराने से किया था इनकार, अधिकारियों से बहस के बाद हुईं राजी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार इस अभिनेत्री ने डोप टेस्ट कराने से किया था इनकार, अधिकारियों से बहस के बाद हुईं राजी
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 12 Sep 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजना गलरानी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कन्नड़ फिल्म उद्योग में इन दिनों ड्रग्स सेवन को लेकर नए- नए खुलासे हो रहे हैं। आठ सितंबर को मामले की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने अभिनेत्री संजना गलरानी को बंगलूरू से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद गुरुवार को संजना को डोप टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया।
2 of 5
संजना गलरानी
- फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
संजना का कहना है कि उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। संजना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अस्पताल में हैं और अधिकारियों के साथ बहस कर रही हैं। अभिनेत्री अपना डोप टेस्ट कराने से मना कर रही हैं। उनका कहना है कि ये उनका अधिकार है कि वो टेस्ट के लिए मना कर सकती हैं।
3 of 5
संजना गलरानी
- फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
कन्नड़ अभिनेत्री ने कहा कि 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। पुलिस पर मेरा भरोसा नहीं है। पहले उन्होंने रिपोटर्स से कहा कि वो मुझे सुरक्षा दे रहे हैं अब वो मुझसे टेस्ट के लिए कह रहे हैं। मैं उन पर कैसे भरोसा कर सकती हूं। मेरे वकील ने मुझे बताया कि मैं यह चुन सकती हूं कि मुझे डोप टेस्ट कराना है या नहीं। मुझे ना कहने का अधिकार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजना गलरानी
- फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
संजना आगे कहती हैं कि 'मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा है और मुझे यहां लाया गया है। इस केस से मेरा कोई संबंध नहीं है। मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। मैंने कुछ गलत नहीं किया है।' इसके अलावा पहले संजना ने डोप टेस्ट नहीं कराने के लिए अधिकारियों के साथ बहस की लेकिन बाद में वो मान गईं।
विज्ञापन
5 of 5
संजना गलरानी
- फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
इससे पहले बंगलूरू पुलिस के संयुक्त आयुक्त संदीप पाटिल ने कहा था कि अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद, संजना के घर पर छापे मारे गए। केंद्रीय अपराध शाखा के मुताबिक, गलरानी पर उस वक्त से ही नजर रखी जा रही थी जब उनके दोस्त राहुल के खिलाफ ड्रग से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। बता दें कि संजना का जन्म बंगलूरू में हुआ है। उन्होंने तमिल फिल्म ‘ओरु कधल सेवीर’ के जरिए 2006 में सिनेमा जगत में कदम रखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।