{"_id":"5f5a207366d7c7378b42ff64","slug":"prachi-desai-birthday-special-lesser-known-facts-about-kasamh-se-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prachi Desai Birthday: फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं प्राची देसाई, बोल्ड किरदारों से बनाई अलग पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prachi Desai Birthday: फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं प्राची देसाई, बोल्ड किरदारों से बनाई अलग पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 12 Sep 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्राची देसाई
- फोटो : Twitter @ItsPrachiDesai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं अभिनेत्री प्राची देसाई (Prachi Desai) 12 सितंबर को 32वां जन्मदिन मनाएंगी। प्राची ने रॉक ऑन, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, बोल बच्चन और अजहर जैसी फिल्मों में काम किया है। प्राची को बॉलीवुड में भी आए हुए करीब 12 साल हो गए। प्राची को साल 2006 से प्रसारित होने वाले सीरियल कसम से (Kasam Se) में बानी की भूमिका के लिए जाना जाता है।
2 of 5
प्राची देसाई
- फोटो : Twitter @ItsPrachiDesai
प्राची को शुरु से ही फिल्मों में एक्टिंग का शौक था और इसीलिए उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स को ऑडिशन दिया और यहीं से प्राची की गाड़ी चल पड़ी। एकता कपूर ने उन्हें कसम से सीरियल में चांस दिया। प्राची इस सीरियल से मशहूर हो गईं। इस सीरियल में प्राची राम कपूर के साथ नजर आईं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं प्राची उन दिनों कैसी लगती थीं। बता दें प्राची का नाम गोलमाल' सीरीज फेम फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ जुड़ चुका है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता।
3 of 5
प्राची देसाई
- फोटो : Twitter @ItsPrachiDesai
क्या आप जानते हैं अपने स्कूल के दिनों में प्राची देसाई शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन हुआ करती थीं, लेकिन जैसे जैसे वह बड़ी होती गईं उनकी दीवानगी ऋतिक रोशन के लिए बढ़ने लगी। प्राची देसाई ने सिर्फ दो सीरियल में ही काम किया और जिसके बाद उन्हें फरहान अख्तर के साथ रॉक ऑन में रोल ऑफर हुआ और बिना मौका गवाएं उन्होंने ये फिल्म कर भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्राची देसाई रॉक ऑन फिल्म में
- फोटो : File Photo
हालांकि प्राची को रॉक ऑन ऐसे ही नहीं मिली थी। इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। एक बार प्राची जब झलक दिखला जा की शूटिंग कर रही थीं तभी उनके पास फोन आया। प्राची निर्देशक से मिलने पहुंच गईं तब उन्हें ये नहीं पता था कि उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया गया है और कुछ देर बाद ही उन्हें ये फिल्म ऑफर कर दी गई। प्राची को तो यकीन ही नहीं हुआ कि उन्हें इतनी आसानी से फिल्म मिल भी गई।
विज्ञापन
5 of 5
प्राची देसाई
- फोटो : Twitter @ItsPrachiDesai
अच्छा लुक होने की वजह से प्राची को कई फिल्में ऑफर की गईं। हालांकि उन्होंने अभी तक ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है और इन दिनों सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। प्राची इन दिनों किसी इवेंट में भी दिखाई नहीं देती हैं। फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में प्राची इमरान हाशमी के अपोजिट नजर आईं थी। परदे पर इमरान हाशमी के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। इसमें प्राची ने इमरान के साथ बोल्ड सीन्स भी दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।